विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिग बी ने बदला 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का इतिहास

By Edited By:
Published: Tue, 08 Apr 2014 01:59 PM (IST)

कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में कपिल शर्मा के जन्मदिन को यादगार बनाने के बाद अब बिग बी ने एक और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में कपिल शर्मा के जन्मदिन को यादगार बनाने के बाद अब बिग बी ने एक और कॉमेडी सीरियल में इतिहास रच डाला है। हम बात कर रहे हैं सब टीवी पर आने वाले हास्य धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की। इस शो के एक एपिसोड में बिग बी ने कुछ ऐसा कर डाला, जो आज तक इस सीरियल में इससे पहले कभी नहीं हुआ था।

2008 से ये सीरियल प्रसारित हो रहा है और तब से लेखक शैलेष लोधा उर्फ तारक मेहता शो के अंत में एक नैतिक और सकारात्मक संदेश देते आएं हैं, लेकिन इस बार कुछ अलग हुआ। शो के नियम बदल गए। बिग बी अमिताभ बच्चन ने नैतिक संदेश से शो को खत्म किया। इस शो में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी सेलेब्रिटी ने शो को इस तरह से खत्म किया है।

गौरतलब है कि बिग बी इन दिनों अपनी फिल्म भूतनाथ रिट‌र्न्स के प्रचार में व्यस्त हैं। इसके लिए वे कई शोज में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रहे हैं। हाल ही में वे कॉमडी नाइट्स गए थे और अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा। भूतनाथ रिट‌र्न्स 11 अप्रैल को रिलीज हो रही है।

पढ़ें : बिग बी का ये गाना आपकी आंखें नम कर देगा

पढ़ें : जब दादी को बिग बी ने दी शगुन की पप्पी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।