विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कॉमेडी नाइट्स में पहली बार होगा ऐसा, जब..

By Edited By:
Published: Mon, 24 Mar 2014 09:00 AM (GMT+05:30)

कपिल शर्मा के शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में सलमान खान, शाहरुख खान और रितिक रोशन जैसे सितारों के बाद ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। कपिल शर्मा के शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में सलमान खान, शाहरुख खान और रितिक रोशन जैसे सितारों के बाद अब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आ रहे हैं। बिग बी अपनी आगामी फिल्म 'भूतनाथ रिट‌र्न्स' के प्रमोशन के लिए इस शो में जा रहे हैं। बिग बी पहली बार कॉमेडी नाइट्स में जाएंगे।

पढ़ें : तो इसलिए बिग बी को रोल नहीं मिल रहे हैं

अमिताभ सिर्फ इसी शो में नहीं बल्कि इन दिनों कई टीवी रियलिटी शोज में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। हाल ही में वे 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के फिनाले में पहुंचे थे। बिग बी ने खुद बताया कि वे कॉमेडी नाइट्स के साथ सब टीवी के कॉमेडी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में भी जाएंगे।

पढ़ें : भूतनाथ रिट्‌र्न्स के कायल हुए शाहरुख खान

बिग बी लिखते हैं, फिल्म के प्रचार ने मेरा पूरा वक्त ले लिया है। ट्रैवल, शोज इन सबको लेकर बिजी हूं बहुत ज्यादा। 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म के लिए बिग बी जमकर प्रचार कर रहे हैं। भूतनाथ रिट्‌र्न्स साल 2008 में आई भूतनाथ का सीक्वल है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।