विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुत्थी का नया अवतार, कपिल को टक्कर देने के लिए तैयार

By Edited By:
Updated: Tue, 14 Jan 2014 09:46 AM (IST)

कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से गुत्थी उर्फ सुनील ग्रोवर ने विदा होने पर वादा किया था कि वे जल्द ही टीवी पर लौट आएंगे। जी हां ऐसा ही होने जा रहा है। इस बार सुनील ग्रोवर 'गुत्थी' बनकर नहीं बल्कि 'चुटकी' बनकर लोगों को हंसाएंगे।

News Article Hero Image

मुंबई। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से गुत्थी उर्फ सुनील ग्रोवर ने विदा होने पर वादा किया था कि वे जल्द ही टीवी पर लौट आएंगे। जी हां ऐसा ही होने जा रहा है। इस बार सुनील ग्रोवर 'गुत्थी' बनकर नहीं बल्कि 'चुटकी' बनकर लोगों को हंसाएंगे। चुटकी अपने नए अवतार के साथ तैयार हो गई हैं। शो का प्रोमो लॉन्च होते ही हम आपके लिए गुत्थी का नया अवतार चुटकी लेकर आए हैं।

पढ़ें : मनीष पॉल 'चुटकी' को करेंगे होस्ट

सुनील ग्रोवर स्टार प्लस के साथ अपनी नई पारी खेलने के लिए तैयार हो गए हैं। चुटकी का लुक बिल्कुल गुत्थी जैसा ही है। सुनील ग्रोवर को चुटकी के रूप में आप तस्वीरों में देख सकते हैं। बताया जाता है कि चुटकी का शो कपिल के शो से पहले रात को साढ़े आठ बजे टेलीकास्ट होगा और इसमें भी कपिल के शो की तरह सितारों का इंटरव्यू किया जाएगा। कहा जा रहा है कि साढ़े आठ बजे का समय इस शो के लिए इसलिए चुना गया है क्योंकि उस वक्त टीवी पर सबसे ज्यादा दर्शक होते हैं और कपिल का शो टेलीकास्ट होने से पहले ही चुटकी का शो वाहवाही बटोर ले। औपचारिक तौर पर स्टार प्लस ने इस शो की टाइमिंग और दिनों का एलान नहीं किया है।

सुनील अपने नए शो में गुत्थी को कॉपी नहीं करना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने भले ही गुत्थी के पहनावे और लुक को कॉपी किया है, लेकिन उम्मीद है कि वे नए अवतार के साथ लोगों को कुछ नयापन जरूर देंगे। अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि 'चुटकी' 'गुत्थी' जैसे लोगों के दिल में अपनी जगह बना पाती है या नहीं।

गौरतलब है कि वायाकॉम 18 की ओर से सुनील को आगाह किया था कि वे गुत्थी के किरदार का अनुकरण कहीं भी नहीं कर सकते हैं। कलर्स ने उन्हें नोटिस भेजकर चेतावनी दी थी कि अगर वे इस किरदार या कॉमेडी नाइट्स के फॉर्मेट को कहीं भी इस्तेमाल करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर