विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब भी टॉप पर है दीया और बाती

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Mon, 17 Nov 2014 11:16 AM (IST)

इस बार के टीआरपी चार्ट में बदलाव देखने को नहीं मिला। इस बार के चार्ट में न तो किसी शो की एंट्री हुई है और न ही एक्जिट। हर बार की तरह इस बार भी ‘दीया और बाती हम’ टीवीआर रेटिंग के मामले बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। इसकी टीवीआर

News Article Hero Image

मुंबई। इस बार के टीआरपी चार्ट में बदलाव देखने को नहीं मिला। इस बार के चार्ट में न तो किसी शो की एंट्री हुई है और न ही एक्जिट। हर बार की तरह इस बार भी ‘दीया और बाती हम’ टीवीआर रेटिंग के मामले बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। इसकी टीवीआर रेटिंग 5.5 रही। उधर कलर्स टीवी के दो शो ‘ससुराल सिमर का’ और ‘उड़ान’ भी बहुत ही अच्छे चल रहे हैं। चलिए इस हफ्ते की रेटिंग पर नजर दौड़ाते हैं।

टीवीआर (टेलिवीजन व्यूवर रेटिंग) में सप्ताह के टॉप टीवी शो

दीया और बाती हम :- 5.5

साथ निभाना साथिया/ ये है मोहब्बतें :- 4.2

जोधा अकबर :- 3.6

ये रिश्ता क्या कहलाता है, ससुराल सिमर का:- 3.4

जमाई राजा :- 3.1

कुमकुम भाग्य, कॉमेडी नाइट विद कपिल और उड़ान :- 3

टीवीआर (टेलिवीजन व्यूवर रेटिंग) में सप्ताह के लोअर रैंकर

स्टार प्लस का नया शो ‘एवरेस्ट’ ने उम्मीद से कम प्रदर्शन किया है। इस सप्ताह की इसकी रेटिंग 1.3 रही। वैसे पिछले हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते ‘बिग बॉस 8’ की रेंटिग 2.3 के साथ अच्छी रही। लेकिन अभी भी इस शो की रेटिंग अपने औसत से बहुत ही कम जा रही है। अपने लास्ट एपिसोड में आमीर खान के शो ‘सत्यमेव जयते’ ने केवल 1 टीवीआर रेंटिंग ही कमा सकी।

जीआरपी (ग्रोस रेटिंग पॉइंट) में सप्ताह के टॉप चैनल्स

स्टार प्लस: 288

कलर्स: 230

जीटीवी: 191

लाइफ ओके: 144

सब टीवी: 134

सोनी: 116

पढ़ेंः इस नजारे को देखकर दंग रह गए सब!

पढ़ेंः टीवी पर फिर लौटेगा साराभाई वर्सेस साराभाई