विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनाक्षी के शो में सैफ और कट्रीना ने की खूब मस्‍ती

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 18 Aug 2015 02:46 PM (IST)

सैफ अली खान और कट्रीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्‍म 'फैंटम' के प्रमोशन में व्‍यस्‍त हैं। इसी सिलसिले में वो बच्‍चों के सिंगिंग शो 'इंडियन आइडियल जूनियर' के सेट पर भी पहुंचे, जहां दोनों काफी एंजॉय करते नजर आए। सोनाक्षी सिन्‍हा के साथ विशाल डडलानी और सलीम मर्चेंट इस शो

News Article Hero Image

मुंबई। सैफ अली खान और कट्रीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्म 'फैंटम' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में वो बच्चों के सिंगिंग शो 'इंडियन आइडियल जूनियर' के सेट पर भी पहुंचे, जहां दोनों काफी एंजॉय करते नजर आए। सोनाक्षी सिन्हा के साथ विशाल डडलानी और सलीम मर्चेंट इस शो के जज हैं।

क्या आपको पता है अक्षय- टि्वंकल की शादी से जुड़ी ये मजेदार बात?

सैफ अली खान तो सेट पर गिटार बजाते भी दिखे। वो इसमें माहिर हैं, ऐसे में इतना खूबसूरत मौका यूं ही कैसे जाने देते। उन्होंने बच्चों के बीच गिटार बजाकर सभी का दिल जीत लिया।

कट्रीना कैफ काफी खूबसूरत लग रही थीं। साथ ही काफी खुश भी नजर आईं।

इस मौके पर सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम सिन्हा भी नजर आईं।

और ये रहीं खूबसूरत सोनाक्षी सिन्हा, जो इस शो को काफी एंजॉय कर रही हैं।

आपको बता दें कि कबीर खान निर्देशित फिल्म 'फैंटम' 28 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के ब्लॉकबस्टर साबित होने के बाद कबीर खान से उम्मीदें और बढ़ गई हैं। देखते हैं इस फिल्म से वो कमाल दिखा पाते हैं या नहीं।