विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

माधुरी दीक्षित अब इस डांस शो के इंडियन वर्जन को जज करती आएंगी नजर

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 29 Mar 2016 03:42 PM (IST)

डांसिंग दिवा माधुरी दीक्षित एक और रियलिटी शो जज करती नजर आने वाली हैं। 'सो यू थिंक यू कैन डांस’ के इंडियन वर्जन को वो जज करती दिखने वाली हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। लाइट्स, कैमरा, डांस !!! मंच उस विशालतम डांस मुकाबले के लिए तैयार है, जो इसके पहले देश में कभी नहीं हुआ है। सारी दुनिया में दर्शकों का दिल जीतने के बाद दुनिया का सबसे बड़ा डांस प्लेटफाॅर्म ‘सो यू थिंक यू कैन डांस’ भारत में धूम मचाने के लिए तैयार है।

नेहा धूपिया ने भूटान में माउंटेन बाइकिंग का लिया मजा

&TV इस विशालतम डांस स्पर्धा के भारतीय चैप्टर की मेजबानी करेगा, जिसके तहत डांस फ्लोर पर श्रेष्ठता के लिए जोरदार मुकाबला होगा और ऐसे में इस शो के जज के तौर पर भारत की सबसे बड़ी डांसिंग दिवा माधुरी दीक्षित से अच्छा चयन और क्या हो सकता है। विश्व का यह सबसे बड़ा डांस शो एक ऐसे भव्य मुकाबले का साक्षी बनेगा, जिसमें हम दो डांस विधाओं स्टेज और स्ट्रीट दोनों का दर्शन करेंगे। इसमें सबसे बड़े सम्मान के लिए जमकर मुकाबला होगा।

'तुम बिन' का भी बन रहा है सीक्वल, स्टार कास्ट का हुआ खुलासा

माधुरी दीक्षित के साथ इस पैनल में दो और जज टैरेंस लुईस और बाॅस्को मार्टिस भी शामिल होंगे। टैरेंस ने कहा, ‘बास्को स्ट्रीट एवं राॅ शहरी शैली पर नजर रखेंगे, जबकि मैं स्टेज परफाॅर्मेंस के तकनीकी पहलू को देखुंगा। माधुरी भारतीय शैली का आंकलन करेंगी।’ तो सबसे बड़े डांस शो ‘सो यू थिंक यू कैन डांस’ के लिए तैयार हो जाइए, जिसका प्रसारण अगले महीने से शुरू होने वाला है।