विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अरुणाचल प्रदेश के माणिक पॉल ने जीता 'इंडियाज गॉट टैलेंट'

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 28 Jun 2015 03:00 PM (IST)

'इंडियाज गॉट टैलंट' के सेट पर अपने हैरतंगेज कारनामों से सबका दिल जीतने वाले अरुणाचल प्रदेश के माणिक पॉल आखिरकार शनिवार को इस रियलिटी शो के विजेजा घोषित कर दिए गए। जैसे ही इसकी घोषणा हुई, उनके आंखों से खुशी के आंसू छलक आए। इस खुशी के मौके पर उनकी

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 'इंडियाज गॉट टैलंट' के सेट पर अपने हैरतंगेज कारनामों से सबका दिल जीतने वाले अरुणाचल प्रदेश के माणिक पॉल आखिरकार शनिवार को इस रियलिटी शो के विजेजा घोषित कर दिए गए। जैसे ही इसकी घोषणा हुई, उनके आंखों से खुशी के आंसू छलक आए। इस खुशी के मौके पर उनकी मां भी भावुक हो गईं।

दीपिका के 'बॉयफ्रेंड्स' के बीच दिखा इतना प्यार कि दंग रह गए लोग!

माणिक ने इस रियलिटी शो के विजेता के तौर पर एक ट्रॉफी के साथ ही 50 लाख रुपए और एक मारुति सुजुकी सेलेरियो कार जीती। उन्हें जनता के वोट के आधार पर विजेता घोषित किया गया। इस खास मौके पर जज मलाइका अरोड़ा खान ने 'बैंग बैंग' और 'देसी लुक' जैसे गानों पर डांस कर खूब जलवा भी बिखेरा। दो अन्य जजों में किरण खेर और करण जौहर शामिल थे।

अभिषेक के बाद असिन का भी 'ऑल इज वेल' का फर्स्ट लुक आया समने

माणिक ने प्रतिभागी बेंगलुरू निवासी हस्त छवि कलाकार प्रह्लाद आचार्य, थाणे के बाल नृत्य समूह, अन्य नृत्य समूह बीट बीकर्स, जिमनास्ट योगेश्वरी मिस्त्री और पंजाब की हरमनप्रीत कौर तथा जम्मू एवं कश्मीर की पैरी जी को मात देकर यह ट्रॉफी अपने नाम की। वोटिंग लाइन शनिवार रात नौ बजे के बाद 20 मिनट के लिए खोली गई थी। इस रियलिटी शो के अन्य प्रतिभागियों ने भी फाइनल राउंड में काफी शानदार प्रस्तुति दी।