विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पॉर्न स्‍टार मिया खलीफा तो भारत में कदम भी नहीं रखना चाहती

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 16 Sep 2015 03:13 PM (IST)

पिछले कुछ दिनों से रियलिटी शो 'बिग बॉस' में पॉर्न स्‍टार मिया खलीफा के हिस्‍सा लेने की जोर-शोर से चर्चा थी। इन चर्चाओं के बीच उनका इंस्‍टाग्राम अकाउंट हैक होने की खबर भी सामने आ गई। खैर, अब उन्‍होंने खुद ट्वीट कर साफ कर दिया है कि वो न तो

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से रियलिटी शो 'बिग बॉस' में पॉर्न स्टार मिया खलीफा के हिस्सा लेने की जोर-शोर से चर्चा थी। इन चर्चाओं के बीच उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने की खबर भी सामने आ गई। खैर, अब उन्होंने खुद ट्वीट कर साफ कर दिया है कि वो न तो भारत आ रही हैं और ना ही 'बिग बॉस' में हिस्सा ले रही हैं।

'जय गंगाजल' में प्रियंका का फर्स्ट लुक जारी, रिलीज डेट का भी खुलासा

हालांकि उनके इस ट्वीट से ये भी साफ झलक रहा है कि वो इस तरह की खबरों से नाराज हैं। उनके मुताबिक, जिसने भी कहा है कि वो 'बिग बॉस' में हिस्सा लेने को लेकर दिलचस्पी दिखा रही हैं, उसे फायर कर देना चाहिए। ये रहा उनका पूरा ट्वीट।

अभी तक खबरों के मुताबिक, कहा जा रहा था कि 'बिग बॉस' के नौवें सीजन के लिए इस लेबनीज-अमेरिकन पॉर्न स्टार से बातचीत चल रही है और वो भी इसमें हिस्सा लेने को लेकर दिलचस्पी दिखा रही हैं। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। इस सीजन को भी सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं।

सुनील शेट्टी की बेटी आथिया को सलमान खान लगते हैं ऐसे