विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो क्या राजू श्रीवास्तव बनेंगे कपिल की 'गुत्थी'?

By Edited By:
Updated: Wed, 27 Nov 2013 01:52 PM (IST)

गुत्थी उर्फ सुनील ग्रोवर के कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से विदाई लेने के बाद ये तय हो गया था कि कपिल गुत्थी की जगह भरने की तैयारी कर रहे हैं। खबर आ रही है कि कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव कपिल के शो के गुत्थी बन सकते हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। गुत्थी उर्फ सुनील ग्रोवर के कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से विदाई लेने के बाद ये तय हो गया था कि कपिल गुत्थी की जगह भरने की तैयारी कर रहे हैं। खबर आ रही है कि कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव कपिल के शो के गुत्थी बन सकते हैं।

जी हां सूत्रों ने बताया कि राजू कपिल के अच्छे दोस्त हैं और उन्हें गुत्थी की भूमिका निभाने का न्यौता भी मिला है। हालांकि उनकी ओर से अब तक किसी बात की पुष्टि नहीं हुई है। आपको बता दें कि राजू और कपिल ने इससे पहले भी द लॉफ्टर चैलेंज में मंच पर साथ लोगों को हंसाया था।

पढ़ें : सुनील ग्रोवर का वादा, फिर से हंसाएगी 'गुत्थी'

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले राजू ने वायाकॉम 18 की ओर से गुत्थी का अनुकरण न किए जाने पर जारी नोटिस की निंदा की थी। उन्होंने कहा था कि गुत्थी को कहीं भी गुदगुदाने का हक है। उन्हें लोगों को हंसाने से कोई रोक नहीं सकता है। ये पूरी तरह से गुत्थी का अधिकार है। ऐसे में चैनल की ओर से जारी नोटिस बिल्कुल गलत है। सुनील ग्रोवर ने कॉमेडी नाइट्स विद कपिल को अलविदा कह दिया है और अब वे खुद का कोई शो करने की योजना में हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर