विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छोटे पर्दे के सेलिब्रटीज ने कहा- 'भारतीय जवान हैं असली सेलिब्रटी'

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Fri, 30 Sep 2016 03:30 PM (IST)

सेलिब्रटीज ने साफ़ कहा है कि पाकिस्तान के स्टार्स के लिए जो भी स्टेप्स लिए गए हैं, वे उचित है। क्योंकि यह विरोध वाजिब है।

News Article Hero Image

मुंबई। उरी अटैक्स के जवाब में भारतीय सेना ने पीओके में घुसकर आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक्स कीं, जिनमें कई आतंकवादी और उनकी मदद करने वाले मारे गए। भारतीय सेना के इस कदम की देशभर में सराहना की जा रही है। बॉलीवुड के साथ छोटे पर्दे के सेलिब्रटीज भी आतंक के खिलाफ उठाए गए इस कदम को एप्रीशिएट कर रहे हैं और भारतीय सेना की जांबाजी की तारीफ कर रहे हैं।

अर्जुन बिजलानी छोटे परदे के बड़े कलाकारों में से एक हैं। इन दिनों वो झलक दिखला जा में नजर आ रहे हैं। 'नागिन' जैसे शो में मेल लीड निभाने वाले अर्जुन मानते हैं कि इंडियन आर्मी का यह एक अहम कदम था। उन्होंने इंडियन आर्मी के सर्जिकल स्ट्राइक्स के कदम को एक सराहनीय और अहम् पहल माना है। उन्होंने अपनी तरफ से इंडियन आर्मी को सैल्यूट किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि इंडियन आर्मी के लोग असली हीरो हैं और वही सेलेब्रिटीज़ भी हैं।

कलाकार तो छोड़िए बॉलीवुड को अब गवारा नहीं पाकिस्तानी लफ्ज भी

सिद्धार्थ अरोरा सब टीवी के शो 'कृष्णा' में नजर आ चुके हैं। उन्होंने अपने फेसबुक पर इंडियन आर्मी की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वो महसूस कर रहे हैं कि इंडियन आर्मी ने एक सही कदम उठाया। उन्होंने साफ़ कहा है कि पाकिस्तान के स्टार्स के लिए जो भी स्टेप्स लिए गए हैं, वे उचित है। क्योंकि यह विरोध वाजिब है। हमें अपने देश के जवानों का शुक्रगुजार होना चाहिए।

इंडियन आर्मी से पंगा मत लेना... सर्जिकल स्ट्राइक्स पर बोलो बॉलीवुड

विराफ फिरोज पटेल इन दिनों स्टार प्लस के शो 'नामकरण' में नजर आ रहे हैं। वो इस मुद्दे पर अपनी बात स्पष्ट तरीके से रखते हुए कहते हैं कि मैं यह सोच रहा हूं कि आगे क्या होने वाला है। जिस तरह की स्थिति बनी हुई है, वह चिंतनीय है। सर्जिकल स्ट्राइक्स एक क्रिटिकल सिचुएशन है और हमें यह तय करना होगा कि हम किसकी साइड में हैं। ये कॉन्फ्लिक्ट सिचुएशन है। अब कोशिश यह होनी चाहिए कि हम हिंदुस्तान, पाकिस्तान या किसी को भी सिर्फ मुल्क ना समझें। हम वहां के आम लोगों के बारे में सोचें और शांति स्थापित करने की कोशिश करें। यही अभी की जरूरत है।