विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: इतनी बार बदला गया सरोगेसी पर आधारित इस शो का नाम

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Thu, 29 Sep 2016 06:48 PM (IST)

निर्माताओं ने पहला नाम इस वजह से हटा दिया क्योंकि नाम से शो की पूरी कहानी ही लोगों के सामने आ जाती।

News Article Hero Image

मुंबई। शशि सुमीत मित्तल जल्द ही 'दिल से दिल तक' शो लेकर आ रहे हैं। 'दीया और बाती हम' जैसे शो के बाद यह उनका एक और ऐसा बड़ा प्रॉजेक्ट है, जिसे लेकर वो बहुत अधिक कौंशस हैं। यही वजह है कि शो के टाइटिल को लेकर उन्होंने लंबे समय तक चिंतन किया।

खबरें ये आई थीं कि शो का नाम 'संघर्ष' रखा गया है। दरअसल इससे पहले भी शो का नाम कुछ और तय किया गया था। ये नाम था 'किराये की कोख'। लेकिन फिर शो का नाम इस वजह से बदल दिया गया कि कहीं कोई कंट्रोवर्सी ना हो जाये। यह शो सरोगेट मदर की कहानी पर आधारित है। इसलिए इस शो का नाम कुछ वैसा ही रखा जाना था। सूत्र बताते हैं कि शशि को यह नाम काफी पसन्द आया था, लेकिन ना चाहते हुए उन्हें नाम वापस लेना पड़ा।

मास्टर शेफ विकास खन्ना की हुई सर्जरी, लेकिन शो जारी

उन्होंने यह नाम इस वजह से भी हटा दिया क्योंकि नाम से शो की पूरी कहानी ही लोगों के सामने आ जाती। फिलहाल शो का नाम 'दिल से दिल तक' फाइनल किया गया है। इसमें रश्मि देसाई, जैस्मीन भसीन लीड किरदार निभा रही हैं।