विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मास्टर शेफ विकास खन्ना की हुई सर्जरी, लेकिन शो जारी

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Thu, 29 Sep 2016 02:30 PM (IST)

विकास को शो मेकर्स ने भी कहा है कि वो रेस्ट लें, लेकिन वो काफी वर्कहॉलिक हैं और काम करते रहना ही पसंद करते हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। स्टार प्लस पर जल्दी ही 'मास्टर शेफ इंडिया' के पांचवें सीजन की शुरुआत होने वाली है। शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन इस शो से जुड़ी एक खबर आ रही है कि शेफ विकास खन्ना इन दिनों पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हैं।

विकास के बाएं हाथ में लंप हो गया था, जिसकी वजह से उनकी नस दब रही थी। दिल्ली में उन्होंने इस प्रॉब्लम का ऑप्रेशन करवाया है, लेकिन इसके बावजूद वो कोई छुट्टी नहीं ले रहे हैं और शूटिंग जारी रख रहे हैं। विकास खन्ना ने इस बारे में कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा था जैसे उन्होंने अपना हाथ हो खो दिया है। विकास ने इस निजी परेशानी का असर अपने काम पर नहीं पड़ने दिया। इसके साथ ही साथ उन्होंने एक कविता भी लिख है, यह कविता काफी इंस्पायरिंग हैं। अगर आप किसी काम को करना चाहते हैं तो पूरी दुनिया की शक्ति आपको मदद करती है।

पता चल गया, कहां अटकती है कृष्णा अभिषेक की गाड़ी

विकास को शो मेकर्स ने भी कहा है कि वो रेस्ट लें, लेकिन वो काफी वर्कहॉलिक हैं और काम करते रहना ही पसंद करते हैं। विकास का कहना है कि उन्हें काम करने से तसल्ली मिलती है। अगर वो काम नहीं करेंगे तो ज्यादा तकलीफ में रहेंगे। इसलिए उन्होंने तय किया है कि वो काम करते रहेंगे। मास्टर शेफ इंडिया की शुरुआत स्टार प्लस पर 1 अक्टूबर से होगी।