विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आखिर क्यों नहीं दिखेंगे पवित्र रिश्ता के आखिरी एपिसोड में हितेन

By SumanEdited By:
Published: Mon, 13 Oct 2014 11:04 AM (IST)Updated: Mon, 13 Oct 2014 11:49 AM (IST)

टेलीविजन दुनिया के प्रसिद्ध अभिनेता हितेन तेजवानी पिछले तीन सालों से पवित्र रिश्ता सीरियल में मानव देशमुख का एक अहम किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने

News Article Hero Image

मुंबई। टेलीविजन दुनिया के प्रसिद्ध अभिनेता हितेन तेजवानी पिछले तीन सालों से पवित्र रिश्ता सीरियल में मानव देशमुख का एक अहम किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने इसी सीरियल में सुशांत राजपूत की जगह ली थी। लेकिन खबर है कि वह पवित्र रिश्ता के आखिरी एपिसोड में नहीं दिखेंगे।

गौरतलब है कि टीवी पर दिखाए जाने वाला पवित्र रिश्ता सीरियल, जो अपने सफर के आखिरी पड़ाव पर है। माना जा रहा है कि यह लोकप्रिय सीरियल अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में खत्म हो जाएगा, लेकिन इससे पहले फिल्म निर्देशक और प्रोड्यूसर एकता कपूर अपने इस सीरियल की स्टोरी लाइन में बदलाव करना चाहती थी।

बालाजी टेलीफिल्म का कहना था कि वह सुशांत सिंह राजपूत को अंतिम एपिसोड में शामिल कर उसे एक नया रूप देना चाहते हैं। लेकिन क्या शो के निर्माता द्वारा लिए गए इस निर्णय से हितेन खुश नहीं हैं?

हितेन के मुताबिक “मैं इससे काफी कूल था। सुशांत ने अंतिम सीन को शूट किया, शो खत्म होने वाला है, आखिरकार मानव और अर्चना की आत्माओं का मिलन होगा। यह शो के क्रिएटिव लोगों का फैसला था और इससे मुझे कोई ऐतराज नहीं है। मुझे लगता है कि यह काफी सही था कि सुशांत ने सीरियल के इस भाग में अपना योगदान दिया”। मुंबई में जन्मे हितेन तेजवानी ने अपने करियर की शुरुआत 2000 में की थी। हितेन प्रसिद्ध टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'कुमकुम' में काम कर चुके हैं।

ये भी पढ़ेंः 'पवित्र रिश्ता' में वापसी करेंगे ये सितारे

ये भी पढ़ेंः रोल देने से पहले कलाकारों की कुंडली मिलवाती हैं एकता कपूर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।