विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस पॉपुलर टीवी सीरियल के बेड सीन पर पाकिस्‍तान में मचा बवाल

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 09 Jun 2016 07:34 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jun 2016 11:52 AM (IST)

यह टीवी सीरियल दोनों ही देश में बे‍हद लोकप्रिय है, मगर एक एपिसोड में हीरो-हीरोइन के बीच दिखाए गए बेड सीन को लेकर पाकिस्‍तान में बवाल मच गया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पाकिस्तान में एक लोकप्रिय भारतीय टीवी सीरियल को लेकर बवाल मच गया है। हीरो-हीरोइन के बीच दिखाए गए अंतरंंग सीन को लेकर आपत्ति उठाए जाने के बाद इस टीवी सीरियल पर बैन होने का खतरा मंडराने लगा है। वैसे तो पाकिस्तान में भारत के कई टीवी सीरियल प्रसारित किए जाते हैं और वहां के लोगों द्वारा पसंद भी किए जाते हैं। इनमें से ही एक सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' भी शामिल है, जो अपने देश की तरह पाकिस्तान मे भी बेहद लोकप्रिय है और इसके मुख्य किरदार इशिता और रमन भल्ला हर घर में पहचाने जाते हैं। यही सीरियल अब निशाने पर है।

विनोद खन्ना के बेटे का हुआ ये हाल, लोगों ने पहचानने से किया इंकार

मामला ये है कि हाल ही में 'ये हैं मोहब्बतें' में मुख्य भूमिका निभा रहे करण पटेल और दिव्यांका त्रिपाठी के बीच अंतरंग सीन दिखाया गया था। इस पर ही पाकिस्तान की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की नियामक संस्था (PEMRA) ने आपत्ति जताई है। इस संस्था ने ट्वीट करते हुए लिखा कि एक जून को प्रसारित हुए सीरियल के एपिसोड में हीरो-हीरोइन के बीच अंतरंग सीन दिखाए गए हैं। यह हमारे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ऑर्डिनेंस 2015 का उल्लंघन है। इस सीन में करण और दिव्यांका नशे की हालत में रोमांस करते नजर आए हैं।

'नागिन' की हीरोइन ने सबके सामने नामी टीवी एक्टर को जड़ दिया थप्पड़

वहीं 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस पूरे मामले पर दिव्यांका ने हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि यह सीन कहीं से भी अश्लील नहीं था। दिव्यांका के मुताबिक, उन्होंने साड़ी बहुत अच्छे से पहनी हुई थी, कहीं से भी नग्नता का प्रदर्शन करने की कोशिश नहीं की गई। दिव्यांका ने कहा, 'मेरे ख्याल से हमारे बीच रोमांस इतने अच्छे तरीके सेे दिखाया गया कि लोगों ने जितना देखा, उससे कहीं ज्यादा इमैजिन कर लिया। यही इलैक्ट्रॉनिक मीडिया की ताकत है।'

मुश्किल में फंसीं बिपाशा, करण से शादी के बाद हुआ ये हाल

'डॉन' की रिपोर्ट के मुताबिक, PEMRA ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी चैनल 'उर्दू 1' नोटिस भी भेजा है, जो 'ये हैं मोहब्बतें' का प्रसारण करता है। पहले भी इस चैनल को आपत्तिजनक कंटेट चलाने के लिए चेतावनी दी जा चुकी है। ऐसे में यह चैनल अगर 18 जून तक नोटिस का जवाब नहीं देता तो संस्था आगे की कार्रवाई करेगी। अगर इस सीरियल पर बैन लग जाता है तो इसके दर्शकों की एक बड़ी संख्या में कमी आ जाएगी।

इस बार कैबरे शो में किस करते दिखे रणवीर और वाणी कपूर

वहीं इस पूरे मामले पर करण पटेल की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा, 'यह बेहद चिंताजनक खबर है। पाकिस्तान से इस सीरियल के फैंस बहुत ही वार्मेस्ट हैं और उन्हें खोना बहुत ही दुख की बात होगी। उम्मीद करता हूं कि मामला सुलझ जाएंगा और हम यूं ही दुनियाभर के फैंस का मनोरंजन करते रहें। वाकई में 'ये हैं मोहब्बतें' जैसे लोकप्रिय सीरियल पर बैन लगने से पाकिस्तानी दर्शक भी जरूर निराश हो जाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।