विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला ने शराबी पति को ऐसा सबक सिखाया कि रह गए सब दंग

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Mon, 22 Aug 2016 09:23 AM (IST)

पति की शराब की नशे में मारपीट की आदत से परेशान एक पत्नी ने उसे एेसा सब सिखाया कि देखने वाले दंग रह गए। महिला ने उससे जमकर मारपीट की और फिर बंधक बना दिया।

News Article Hero Image

जेएनएन, अंबाला। शराब के नशे के आदी पति को पत्नी ने ऐसा सब सिखाया कि सब दंग रह गए। पति शराब के नशे में उससे डंडों से मारपीट करता था। पत्नी ने भी उसे सबक सिखाने के लिए उससे शनिवार देर रात जमकर मारपीट की और बाद में बंधक बना दिया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उसे उसके चंगुल से छुड़ाया।

छावनी के बीसी बाजार में शनिवार देर रात महिला ने अपने पति की पहले तो जमकर पिटाई और बाद में उसे बंधक बना लिया। लहूलुहान हालत में पति की हालात जब ज्यादा बिगड़ी तो पड़ोसियों ने मामले की सूचना रेजीमेंट चौकी पुलिस को दी, लेकिन महिला के गुस्से के आगे पुलिस भी बेबस नजर आई। इसके बाद महिला थाने से महिला कांस्टेबल को बुलाया गया। तब जाकर महिला काबू आई और उसके पति को छुड़ाया गया।

पढ़ें : अज्ञात लोगों ने की एएसआइ से मारपीट, वीडियो वायरल

देर रात दो घंटे चले इस हंगामे में महिला ने लहूलुहान पति को इलाज के लिए नहीं ले जाना दिया। घटना की सूचना मिलते ही घायल पति के जानकार भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने टोल फ्री 102 नंबर पर काल की और नागरिक हॉस्पिटल से एम्बुलेंस को मौके पर बुलाया और घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया।

पढ़ें : फेसबुक फ्रेंड पहुंच गया लड़की के घर और फिर बना दिया हवस का शिकार