Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फेसबुक फ्रेंड पहुंच गया लड़की के घर और फिर बना दिया हवस का शिकार

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Sun, 21 Aug 2016 12:23 PM (IST)

    बठिंडा में फेसबुक फ्रेंड को बुलाने के बाद युवक उसके घर गया और उसे अकेली देखकर उसे अपनी हवस का शिकार बना दिया। युवक फिलहाल फरार है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जेएनएन, बठिंडा। फेसबुक पर अनजान लड़के की फ्रेंड रिक्वेट स्वीकार करना एक लड़की को महंगा पड़ गया। लड़की का फेसबुक दोस्त उसके घर आया और उससे दुष्कर्म कर फरार हो गया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। थाना कोटफत्ता पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पकड़ा नहीं गया है।

    लड़की सुशांत सिटी में किराये के मकान में अकेली रहती है। कुछ समय पहले गांव सिवियां निवासी युवक जसमीत सिंह ने उसे फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेट भेजी, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। धीरे-धीरे दोनों में मैसेज से बात होने लगी। युवक ने उसे अपने झांसे में ले लिया और दोनों रात-रात तक चैटिंग में व्यस्त रहने लगे। गत दिवस युवक ने लड़की से मिलने की इच्छा जताई तो लड़की भी मना न कर पाई।

    पढ़ें : पति के इलाज के लिए मां ने किया बेटी की आबरू का सौदा

    दोनों ने मुलाकात के लिए बठिंडा को चुना। दोनों वहां पहुंचे और बातचीत की। इसके बाद जसमीत ने कहा कि वह उसे घर तक छोड़ देगा। युवती ने हामी भर दी। दोनों घर पहुंचे तो युवक को पता लगा कि वह अकेली रहती है। इसके बाद युवक उससे अश्लील हरकतें करने लगा। युवती को लगा कि वह मजाक ही कर रहा होगा, लेकिन धीरे-धीरे उसकी हरकतें बढ़ने लगी।

    पढ़ें : ट्रेन में हुई दोस्ती ने कर दिया बर्बाद, अंधी गली में पहुंच गई युवती

    इसके बाद युवक ने उसका मुंह बंद कर उससे दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद युवक वहां से फरार हो गया। लड़की का मेडिकल करवा लिया गया है जिसमें कि उसके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टी हुई है।

    पढ़ें : व्हाट्एप पर बेटा मैं मजबूर हूं... तेरी मम्मी मेरी मौत की जिम्मेदार है लिखा और फिर...

    लड़की की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उसके फेसबुक फ्रेड जसमीत के खिलाफ दुष्कर्म के अरोपों में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की पुलिस जांच अधिकारी एएसआइ जसविंदर कौर ने कहा कि दुष्कर्म के आरोपी जसमीत को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जाता है कि लड़की मूलरूप से गांव कैलो बांदर की रहने वाली है।

    खबरें और भी

    पढ़ें : स्कूली छात्रा को लिफ्ट देकर दोस्त के साथ करने लगा गंदा काम, तभी हुआ यह...