विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रेन में हुई दोस्ती ने कर दिया बर्बाद, अंधी गली में पहुंच गई युवती

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 15 Aug 2016 12:56 PM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2016 09:02 AM (IST)

जींद में एक युवक ने ट्रेन में युवती से दोस्ती कर उसे काम दिलाने के बहाने फंसा दिया। पहले उसने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जेएनएन, जींद। एक युवती काम की तलाश में ट्रेन से जा रही थी। इसी दौरान उसे अकेला देखकर एक युवक ने उससे बातचीत शुरू कर दी। उसने अपनी बातों में युवती को फंसा लिया और उससे अच्छा काम दिलाने का झांसा देकर दोस्ती गांठ ली। युवती को युवक यह सब बेहद महंगा पड़ा। युवक उसे ट्रेन से उतार कर जींद में एक जगह ले गया अौर अपने क साथी के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। बाद में उसने उसे सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाया आैर फिर देह व्यापार की अंधी गली में ढकेल दिया।

मामला कुछ यूं है। पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना स्थित बसंती थाना निवासी युवती भविष्य के सुनहरे सपने लेकर काम की तलाश में ट्रेन फरीदाबाद आ रही थी। इसी दौरान उसकी एक युवक से जान पहचान हुई तो वह उसके झांसे में आ गई। युवती की शिकायत पर चार युवकों व तीन महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है।

पढ़ें : चंडीगढ़ में मोबाइल जीपीएस से बची विदेशी युवती की इज्जत, जानेंं कैसे

27 वर्षीय युवती के मुताबिक वह 4 अगस्त को काम की तलाश में फरीदाबाद जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन में उसकी मुलाकात पानीपत के राजीव नामक युवक से हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई तो युवक ने कहा कि वह उसे कुछ न कुछ काम दिला देगा। युवती उसके झांसे में आ गई। युवक ने कहा कि वह फरीदाबाद लेकर जाएगा और वहां काम दिला देगा। इसी बीच, युवक ने उसे जींद जंक्शन पर ही उतार लिया।

युवक ने कहा कि वह उसे यहां किसी कंपनी में काम दिला देगा। युवक उसे पटियाला चौक स्थित किराये के मकान में गया। वहां पहले से ही सुनील नाम का एक युवक व उसकी पत्नी मौजूद थी। युवती ने पुलिस को बताया कि वहां पहुंचते ही सुनील व राजीव उससे अश्लील हरकतें करने लगे। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती उन्होंने उसका मुंह बंद कर दिया और उससे बारी-बारी दुष्कर्म किया।

पढ़ें : प्यार का झांसा देकर युवती को थाइलैैंड ले जाकर किया रेप, अब वहां फंसी

इसके बाद दोनों ने मिलकर उसे देह व्यापार में धकेल दिया। इस दौरान राजेश व कुलदीप नामक युवकों ने भी उससे दुष्कर्म किया। यही नहीं सुनील कर पत्नी व दो अन्य महिलाओं ने भी उसे देह व्यापार करने के लिए मजबूर किया। जैसे तैसे वह वहां से भागी और पुलिस के पास पहुंची।

पढ़ें : प्यार में पागल युवक पहुंच गया महिला के घर और फिर... मच गया हंगामा

महिला थाने की इंस्पेक्टर रोशनी देवी ने बताया कि पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर चारों युवकों और तीनों महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीडि़ता का मेडिकल कराकर उसके मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराए जा चुके हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पढ़ें : पत्नी बोली-परांठे खाने आ जाओ, पति पहुंचा तो उड़ गए होश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।