यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प्यार का झांसा देकर युवती को थाइलैैंड ले जाकर किया रेप, अब वहां फंसी
गांव के ही एक व्यक्ति के चंगुल में फंसकर विदेश गई युवती और बुरी तरह फंस चुकी है। व्यक्ति ने उसे हवस का शिकार बनाया और अब उसे वहीं छोड़ गया।

जेएनएन, कैथल। एक व्यक्ति ने यहां की एक युवती को प्यार के जाल में फंसा लिया और सुनहरे भविष्य और शादी का सपना दिखाकर थाइलैंड ले गया। वहां उसने काफी दिनों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब उससे उसका मन भर गया तो बहाना बनाकर युवती काे वहीं छोड़ वह भारत वापस आ गया। उसके वीजा की अवधि समाप्त हो गई है। अब उसने वहां भारतीय दूतावास से मदद और भारत वापस भिजवाने की गुहार की है।
युवती कैथल के एक गांव की रहने वाली है। उसी के गांव के एक व्यक्ति ने उसे विदेश में सुनहरे भविष्य के सपने दिखाए। उसने उससे थाइलैंड ले जाकर शादी करने और वहीं रहने के सपने दिखाए। उसने उसे सितंबर 2015 में थाइलैंड भेज दिया अौर खुद के कुछ बदन बाद वहां पहुंचने की बात कही।
उसने वहां युवती के रहने की व्यवस्था एक होटल में कर दी। कुछ दिन बाद वह व्यक्ति भी वहां पहुंच गया। इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए। युवती के मुताबिक व उसने शादी का झांसा देकर उससे कई बार उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान वह वहां काम की तलाश्ा की बात कहना रहा।
पढ़ें : दुल्हन ने कहा- मैं ऐसी ससुराल नहीं जाऊंगी, पढ़ें क्या है माजरा
इसके बाद वह उसे काम की तलाश के लिए इटली जाने का बहाना बनाकर युवती को वहीं छोड़कर निकल गया1 युवती को बताद में पता चला कि युवक इटली नहीं गया बल्कि वह तो भारत में है। इसके बाद युवती ने भी उसे भारत वापस ले जाने को कहा, लेकिन उसने इससे इनकार कर दिया।
युवती के परिजनों के अनुसार, युवती ने भारत वापस आने पर जोर दिया तो युवक ने उसे धमकी दी कि अगर वह भारत वापस लौटी तो बहुत बुरा होगा। वह उसे व उसके परिवार को जान से मार देगा। इस डर से युवती वापस नहीं आई। इसी दौरान उसकी वीजा अवधि भी समाप्त हो गई।
युवती के मुताबिक वह अब थाइलैंड के शहर बैैंकाक में ही फंसी हुई है। युवती ने अब बैैंकाक स्थित भारतीय उच्च आयोग को पत्र लिखकर मदद की गुहार की है और उसे भारत भेजने की गुहार लगाई है। परिजनों का कहना है कि युवती की मदद के लिए वे यहां अधिकारियों व विदेश मंत्रालय से भी संपर्क करेंगे।

