Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    व्हाट्एप पर बेटा मैं मजबूर हूं... तेरी मम्मी मेरी मौत की जिम्मेदार है लिखा और फिर...

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Sat, 20 Aug 2016 12:44 PM (IST)

    एक युवक ने अपने व्हाट्स एप स्टेटस में सुसाइड नोट लिखकर खुदकशी कर ली। पुलिस ने मामले में उसकी पत्नी, सास, ससुर व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जेएनएन, रोहतक। बेटा तुम ही बताओ क्या मैं इंसान नहीं। ..बेटा मैं मजबूर हूं। ..मुझे तुम्हारी मम्मी ने मजबूर बनाया है। ..मेरी मौत की जिम्मेदार तेरी मम्मी है। ..इसलिए मैं आत्महत्या कर रहा हूं। ..बड़ा होकर मुझे माफ कर देना। कुछ इस तरह से गांव धामड़ के एक युवक ने सुसाइड नोट लिखा और अपने 20 दिन के बेटे की फोटो व्हाट्सएप प्रोफाइल फोटो पर लगाई और उस पर अपना कमेंट लिखा। इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली।

    पुलिस के अनुसार, सदर थानाक्षेत्र के गांव धामड़ निवासी 25 वर्षीय सुनील की शादी माता दरवाजा निवासी प्रिया के साथ हुई थी। शादी के कई माह के बाद दोनों के बीच अनबन रहने लगी, जिसके बाद वह मायके में आकर रहने लगी। बाद में परिवार के लोगों ने मामला निपटा दिया और प्रिया फिर से सुनील के साथ रहने लगी। इसी बीच सुनील की पत्नी प्रिया ने 23 जुलाई को एक बेटे को जन्म दिया। बेटे की उम्र मात्र 20 दिन थी, तभी प्रिया अपने पति को छोड़कर फिर से मायके में चली गई।

    पढ़ें : फेसबुक फ्रेंड पहुंच गया लड़की के घर और फिर बना दिया हवस का शिकार

    मायके वालों ने यह आरोप लगाते हुए प्रिया को अपने साथ ले जाने का फैसला किया कि वह प्रिया की ठीक से देखभाल नहीं कर रहे है। इस दौरान प्रिया अपने बेटे को भी साथ ले गई थी, लेकिन गत बुधवार को सुनील अपनी पत्नी को लेने के लिए अपनी ससुराल गया। यहां पर ससुरालियों ने उसकी पत्नी को नहीं भेजा और उसके बेटे को उसके साथ भेज दिया। इससे सुनील परेशान हो गया, क्योंकि बच्चे को मां का दूध नहीं मिल रहा था। बच्चे की चिंता को लेकर वह तनाव में रहने लगा।

    पढ़ें : पति के इलाज के लिए मां ने किया बेटी की आबरू का सौदा

    अंत में उसने परेशान होकर शुक्रवार देर सायं जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबियत बिगडऩे पर परिजनों को घटना के बारे में पता चला। इसके बाद परिजन उसे पीजीआइ लेकर आए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके सुसाइड नोट के आधार पर उसकी पत्नी, सास और पत्नी की दादी, बहन व जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

    खबरें और भी

    पढ़ें : ट्रेन में हुई दोस्ती ने कर दिया बर्बाद, अंधी गली में पहुंच गई युवती