यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर करता था दुष्कर्म, शिकायत दर्ज
पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फरीदाबाद [जेएनएन]। बल्लभगढ़ क्षेत्र में विधवा व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति की 2 साल पहले मौत हो चुकी है। वह खेती का काम कर अपना गुजारा करती है। करीब डेढ़ साल पहले जब वह घर में अकेली थी तो नरेंद्र नाम का युवक घर में घुस आया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
दिल्ली: गेम पार्लर की आड़ में कसीनो का भंडाभोड़, 5 गिरफ्तार
आरोपी ने मुंह खोलने पर पीड़िता व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने इसके बाद कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। 6 जनवरी को आरोपी फिर से महिला के घर में घुस आया और जबरन दुष्कर्म की कोशिश की।
इसी दौरान महिला के शोर मचाने पर उसका देवर जो पास के घर में रहता है, मौके पर आ गया। दोवर को देखकर आरोपी उसे धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

