विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विवादों में बराला की तिरंगा यात्रा, लहराया उलटा ध्वज तो किसी की कट गई जेब

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 21 Aug 2016 11:18 AM (IST)Updated: Mon, 22 Aug 2016 09:23 AM (IST)

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा दिनभर विवादों मे रही, कभी तिरंगा उल्टा फहराया गया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। भाजपा की ओर से शनिवार को आजादी की 70वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा शुरू होने से पहले ही विवादों में घिर गई। हुआ यूं कि यह यात्रा सुबह टोहाना से चली तो कार्यकर्ताओं ने गाड़ी पर तिरंगा झंडा ही उल्टा लगा दिया।

हालांकि बाद में रास्ते में उसे सीधा कर दिया गया। मगर तब तक उल्टा तिरंगा लगाने की फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो चुकी थी। जरा याद करो कुर्बानी तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला अगुवाई कर रहे थे। अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल भी यात्रा में मुख्य रूप से शामिल थीं।

तिरंगा यात्रा से किया शहीदों को याद, देखें तस्वीरें

ट्रैफिक नियमों की भी उड़ाई धज्जियां

इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं ने ट्रैफिक नियमों की भी खूब उल्लंघना की। टोहाना से शुरू होकर भट्टूकलां पहुंची यात्रा में करीब एक हजार बाइक पर कार्यकर्ता सवार थे। यात्रा में बाइक चला रहे दस फीसद लोगों ने भी हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। पुलिस भी सिर्फ यातायात व्यवस्था संभालने में लगी रही।

पढ़ें : 'आप' चलाएगी सेल्फी विद लावारिस गाय अभियान

कई लोगों की जेब कटी, पर बोले सिर्फ दो

यह तिरंगा यात्रा टोहाना के टाऊन पार्क से शुरू होकर कुलां, रतिया, फतेहाबाद के अंबेडकर चौक से होती हुई भट्टूकलां के शहीद नरेन्द्र सिंह स्मारक पर समाप्त हुई। इसमें करीब छह घंटे का समय लगा। इस बीच जेबकतरों ने भी मौके का फायदा उठाया। दो लोगों की जेब भी कट गई। हालांकि बताया जा रहा है कि कुछ और लोगों की भी जेब कटी थी, लेकिन लोगों ने चुप रहने में ही भलाई समझी।

हरियाणा की ताजा और बड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।