यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प्रवचन सुन रही नाबालिग लड़की को उठा ले गए दो युवक फिर किया ये...
हिसार में प्रवचन में बैठी एक नाबालिगा का दो युवकों ने अपहरण कर लिया और उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

जेएनएन, हिसार। दो युवकों ने गत दिवस एक नाबालिगा का अपहरण कर उससे दुष्कर्म किया और फिर फरार हो गए। पुलिस ने युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।
दरअसल, हुआ यूं कि लड़की अपने घर के नजदीक स्थित मंदिर में परिवार के साथ कथा सुनने आई थी। वह सबसे पीछे बैठी थी। इसी दौरान अचानक दो युवक आए और उसके पास बैठ गए। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती उन्होंने उसके मुंह पर हाथ रखा और अपने साथ ले गए। युवक उसे मंदिर के बाहर एक कोने पर एकांत स्थान पर ले गए और फिर उसके शरीर से छेड़छाड़ करने लगे। इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से उससे दुष्कर्म किया।
पढ़ें : स्कूल से आ रही छात्रा को लिफ्ट देकर ले गया सुनसान जगह, फिर दोस्त के साथ किया यह
पांच लोगों ने घर में घुसकर उठाई युवती फिर हवेली ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म - See more at: http://www.zoo-starazagora.com/topics/punjab-crime#sthash.eIrCOhST.dpuf
दुष्कर्म करने के बाद दोनों युवक वहां से फरार हो गए। लड़की जैसे-तैसे अपने घर पहुंची। परिजनों को सारी जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिग की शिकायत के आधार पर दो युवको के खिलाफ कई धाराओ के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है और जल्द ही युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

