विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर में घुस भाई से मारपीट कर नाबालिग लड़की को उठा ले गए, फिर हुआ यह

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Wed, 10 Aug 2016 08:43 AM (IST)

कार सवार गांव के ही कुछ लोग एक नाबालिग लड़की को खेत के किनारे ले गए और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।

News Article Hero Image

वेब डेस्क, फाजिल्का। यहां के नजदीकी गांव हजारा राम सिंह वाला में कार सवार कुछ व्यक्ति एक घर में घुसे और वहां से एक नाबालिग लड़की को उठाकर ले गए। उन्होंने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में मारपीट कर फरार हो गए। लड़की का सिविल अस्पताल फाजिल्का में इलाज करवाया गया है।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक नाबालिग लड़की सोमवार अपने घर में भाई के साथ थी। उसकी मां अपनी दूसरी विवाहित बेटी से मिलने उसकी ससुराल गई थी। लड़की के पिता भी घर पर नहीं थे। इसी दौरान गांव के ही पांच-छह व्यक्ति घर में घुस आए। दोनों भाई-बहन कुछ समझ पाते उन्होंने लड़की का हाथ पकड़ लिया। वह उससे छेड़छाड़ करने लगे। भाई ने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने उससे मारपीट की।

पढ़ें : बिजनेसमैन की बेटी के साथ लव, सेक्स और फिर धोखा...

इसके बाद उन्होंने लड़की को गाड़ी में जबरन बिठा लिया और उसे अपने साथ ले गए। रास्ते में भी वह उससे छेड़छाड़ करते रहे। इसके बाद उन्होंने गाड़ी एक खेत के किनारे रोकी और लड़की को गाड़ी से बाहर निकाला। इसके बाद आरोपियों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

अपने हवस मिटाने के बाद आरोपियों ने फिर से लड़की को गाड़ी में बैठाया और उसके घर के बाहर फेंक दिया। लड़की ने मां के घर लौटने पर घटना के बारे में मां को बताया। इसके बाद वह पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। लड़की का सिविल अस्पताल फाजिल्का में मेडिकल परीक्षण करवाया गया है।

पढ़ें : प्रेमी से शादी के लिए युवती ने किया ऐसा ड्रामा,... जिसने सुना रह गया दंग

थाना जलालबाद के एसएचओ जतिंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें शिकायत मिल गई। पीडि़ता का बयान दर्ज करने करने लिए पुलिस जब अस्पताल पहुंची तो वह वहां से जा चुकी थी। इस संबंध संबंधित गांव के सरपंच से बात कर मामले की जानकारी हासिल की है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

पढ़ें : युवती हुस्न का जलवा दिखा रुकवाती थी वाहन और फिर...