विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मनोज के घर की बिजली काटने वालों पर केस दर्ज, एक बिजली कर्मी सस्‍पेंड

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sat, 13 Aug 2016 01:21 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 13 Aug 2016 04:20 PM (GMT+05:30)

मुक्‍केबाज मनोज कुमार के घर की बिजली काटने और उनके माता-पिता को धमकी देने के मामले में पुलिस ने अारोपियों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कैथल, [वेब डेस्क]। रियो ओलंपिक में पदक के लिए पसीना बहा रहे अंतराराष्ट्रीय मुक्केबाज मनोज कुमार के घर की बिजली काटने के मामले में प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है। खेल मंत्री अनिल विज के आदेश के बाद हरकत में आए बिजली निगम ने आनन-फानन में ड्यूटी पर तैनात फोरमैन सतपाल को निलंबित कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही मनोज के घर के पास से हटाए गए ट्रांसफार्मर की जगह नया ट्रांसफार्मर भी लगा दिया गया है।

पढ़ें : रियो नहीं गया तो फिर छोड़ दूंगा दौड़ना : धर्मबीर

बता दें कि आरोपियों ने बृहस्पतिवार देर रात मनोज के घर की बिजली काट दी थी और एक बिजली कर्मचारी की मदद से ट्रासंफार्मर उखाड़ कर ले गए थे। ऐसा उन्होंने इसलिए किया था कि मनोज के बुजुर्ग माता-पिता रियो आेलंपिक में उनकी फाइट न देख सकें।

पढ़ें : बॉक्सर मनोज के परिवार को गांव के दबंगों ने दी धमकी, घर की बिजली भी काटी

इसके बाद मनोज और उनके भाई राजेश ने रियो से मुख्यमंत्री मनोहर लाल और स्वास्थ्य व खेल मंत्री अनिल विज को ई-मेल के जरिये इसकी शिकायत की थी। इसके बाद अनिल विज ने कैथल के एसपी को इस मामले में कार्रवाई करने का आदेश दिया। जिला उपायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने कहा कि यह मामला गंभीर है। इसकी जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

अपने घर के बाहर बाक्सर मनोज कुमार। (फाइल फोटो)

पढ़ें : हरियाणा के 'शेर' बॉक्सर मनोज ने जीता मुकाबला, प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

बता दें कि इन दबंगों में बदमाशों ने मनोज के परिवार की बिजली तक काट डाली और ट्रासंफार्मर उखाड़ दिया ताकि उनके माता-पिता उनकी फाइट न देख सकें। इन लोगों ने मनाेज के माता-पिता को धमकी दी कि जो कर सकते हो कर लो।

इसके बाद मनोज के बड़े भाई और कोच राजेश कुमार ने रियो से मुख्यमंत्री मनोहर लाल व खेल मंत्री अनलि विज को ई-मेल के जरिये शिकायत भेज कर मदद की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री को लिखी शिकायत में कहा, ' हम यहां ओलंपिक में देश के लिए खूून पसीना बहा रहे हैं । लेकिन हमारी अनुपस्थिति में गांव के कुछ बदमाश एवं दबंग लोग मेरे घर वालों को परेशान कर रहे हैं। यहांं तक कि घर वालों को मनोज का मैच भी नहींं देखने दे रहे हैं।'

बिजली वालों से मिलकर उठा ले गए ट्रांसफार्मर

पत्र में राजेश ने आगे लिखा, 'मैंने बड़ी मुश्किल से पिछली सरकार के मुख्यमंत्री से प्रार्थना करके अपने घर के सामने वाली गली में एक छोटा ट्रांसफार्मर लगवाया था। लेकिन बिजली वालों के साथ मिलकर गावं के कुछ बदमाश क़िस्म के लोग यह चार साल पुराना ट्रांसफार्मर भी उठाकर ले गए। ताकि मेरे बूढ़े माता-पिता परेशान हो जाएंं और मैच भी न देख सकें। राजेश कुमार ने आरोप लगाया कि गांंव के ही किरणपाल, रविंद्र, काका
और बिजली विभाग का लाइनमैन सतपाल इस साजिश में शामिल है।







देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।