Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तांत्रिक महिला को वशीभूत कर कई दिन तक लूटता रहा अस्मत

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Mon, 22 Aug 2016 11:07 AM (IST)

    इलाज के नाम पर एक तांत्रिक महिला से दुष्कर्म करता रहा। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जेएनएन, कैथल। तंत्र-मंत्र के जरिये महिला को इलाज का झांसा देकर एक तांत्रिक ने उसकी अस्मत लूट ली। तांत्रिक काफी समय से उसकी अस्मत लूट रहा था, लेकिन उसकी सम्मोहन क्रिया की वशीभूत महिला को इसका पता कई दिनों के बाद चला। महिला ने तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। फिलहाल वह फरार है।

    ढांड थाने के अंतर्गत स्थित एक गांव निवासी महिला के मुताबिक कह काफी परेशान रहती थी। उसे पता लगा कि बरोट निवासी संजय उर्फ संजू तंत्र मंत्र के जरिये इलाज करता था। महिला इलाज के लिए उसके पास गई।

    पढ़ें : फेसबुक फ्रेंड पहुंच गया लड़की के घर और फिर बना दिया हवस का शिकार

    इलाज के दौरान उसने उसे सम्मोहित कर लिया और बाद में उसे प्रसाद में नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद वह उससे दुष्कर्म करता रहा। उसे अपने साथ हुए दुष्कर्म का पता नहीं लगा। वह इलाज कराती रही, लेकिन एक दिन उसे आभास हुआ तो उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।

    पढ़ें : अरब देशों में शेखों के चंगुल में फंसी 3000 भारतीय महिलाएं, मिल रही शारीरिक प्रताड़ना

    परिजनों ने इसकी शिकायत महिला थाने में की। जांच अधिकारी एएसआइ सुनीता ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर बरोट निवासी संजय उर्फ संजू के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    पढ़ें : फेसबुक पर हुई बैंक अधिकारी की महिला से दोस्ती और फिर गंवा बैठा....


    खबरें और भी