विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुरुक्षेत्र में पु‍लिस भर्ती के दौरान एक अौर युवक की मौत, अब तक तीन मरे

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Thu, 30 Jun 2016 03:29 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2016 04:17 PM (IST)

कुरुक्षेत्र में पुलिस भर्ती के दौरान एक आैर युवक की मौत हो गई है। वह भर्ती के लिए हो रही ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जेएनएन, कुरुक्षेत्र। पुलिस भर्ती की शरीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान एक और युवक की मौत हो गई है। युवक भर्ती दौड़ के दौरान बेसुध हो गया था। उसे गंभीर हालात में लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके उसे चंडीगढ़ पीजीआइ रेफर कर दिया गया था। पीजीआइ में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि युवक नशा लेकर दौड़ में भाग ले रहा था।

अधिकारियों का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद विसरा जांच के लिए भेज दिया है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल पाएगा।

पढ़ें : कुरुक्षेत्र मेें पुलिस भर्ती के दौरान कई बेहोश होकर गिरे, दो युवकों की मौत

बृहस्पतिवार सायं के सत्र में सोनीपत के गांव कथूरा निवासी भूपेंद्र दौड़ में भाग ले रहा था। ट्रैक पर दौड़ लगाते हुए वह बेसुध हो गया। मौके पर रेडक्रास सोसायटी के चिकित्सक व स्वयंसेवकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद भी इसके हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे गंभीर हालत में एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया।

पढ़ें : पुलिस भर्ती में उत्पात, एक ने कपड़े उतारे तो दूसरे ने तोड़ी मशीन

एलएनजेपी अस्पताल से उसे चंडीगढ़ पीजीआइ रेफर कर दिया गया। पीजीआइ में उपचार के दौरान भूपेंद्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस संबंध में भूपेंद्र के परिजनों को सूचित किया। उसके परिजन मौके पर पहुंच गए और पोस्टमार्टम के बाद शव उनको साैंप दिया गया।

भर्ती के दौरान दो युवकों की पहले हो चुकी है मौत

पुलिस भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान कई युवक बेहाेश हो चुके हैं। इलमें से इससे पहले दो युवकों की पहले मौत हो चुकी है। 23 जून को दौड़ के दौरान हिसार के गांव थुराना का जितेंद्र बेहाश हो गया था। बाद में उसकी मौत हो गई थी।

इसके बाद, 24 जून को भिवानी जिले का गांव धरानी निवासी सोमबीर दौड़ के दौरान बेहोश्ा होकर गिर गया था। उसे गंभीर हालत में चंडीगढ़ पीजीआइ रेफर किया गया था, लेकिन पीजीआइ पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई । आशंका जताई जा रही थी कि दोनों की मौत ज्यादा गर्मी या किसी प्रकार का नशा करने से हुई है। दोनों का पोस्टमार्टम करा विसरा जांच के लिए भेजा गया था। अभी तक विसरा रिपोर्ट नहीं आई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।