विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जैन मुनि तरुण सागर से मिले दिल्‍ली के मंत्री सत्‍येंद्र जैन, ददलानी भी माफी मांगने आएंगे

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Mon, 29 Aug 2016 12:15 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 29 Aug 2016 08:44 PM (GMT+05:30)

विशाल ददलानी की टिप्‍पणी पर मचे बवाल के बीच दिल्‍ली के मंत्री सत्‍येंद्र जैन ने जैन मुनि तरुण सागर से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

चंडीगढ़, [वेब डेस्क]। जैन मुनि तरुण सागर के खिलाफ आम अादमी पार्टी के नेता विशाल ददलानी द्वारा टिप्पणी से उठा विवाद थमने के बदले बढ़ता जा रहा है। इस बीच जैन मुनि ने यहां कहा कि वह विशाल ददलानी से नाराज नहीं हैं, इसलिए उनके माफी मांगने या नहीं मांगने का सवाल नहीं उठता। वह (विशाल ददलानी) जैन धर्म या उसकी मान्यताओं के बारे में कुछ नहीं जानते। इस बीच, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने जैन मुनि तरुण सागर से यहां भेंटकर अाप की ओर से ताफी मांगी।

जैन मुनि चंडीगढ़ के सेक्टर 27 स्थित जैन स्थानक में चातुर्मास कर रहे हैं। जैन मुनि ने सोमवार को कहा, मुझे नहीं लगता कि विशाल ददलानी को जैन धर्म और हमारे सिद्धांतों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं उनसे किसी तरह से नाराज नहीं हूं और एेसे में उनके द्वारा माफी मांगे जाने या नहीं मांगे जाने का सवाल नहीं उठता है।


पढ़ें : जैन मुनि तरुण सागर ने विधायकों को पिलाई राजनीति के शुद्धिकरण की कड़वी घुट्टी


जैन मुनि श्री ने कहा कि मुझ़े पिछले साल मार्च में दिल्ली विधानसभा में भी संबोधन के लिए वहां के मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष का आमंत्रण मिला था, हालांकि इसे अंतिम समय में रद कर दिया गया था। जैन धर्म मानवीय गुणों और लोकाचार के सिद्धांतों पर आधारित है। इसमें करुणा, प्यार और मानवता सर्वोपरि है, इसलिए इस तरह की टिप्पणियों का कोई मतलब नहीं है। लेकिन, इस तरह की टिप्पणियां करने से बचना चाहिए।

पढ़ें : जैन मुनि तरुण सागर पर टिप्पणी से सियासत में उबाल, निशाने पर 'आप'

बाद में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मुनि श्री से मुलाकात कर ददलानी की टिप्पणी के लिए माफी मांगी। वह सुबह यहां पहुंचे और जैन स्थानक में जाकर जैन मुनि तरुण सागर से मुलाकात की और आम अादमी पार्टी की अोर से माफी मांगी। जैन मुनि ने उनसे कहा कि उन्हें कोई शिकायत नहीं है।

केजरीवाल ने भी की फोन पर बात, जैन मुनि से माफी मांगने चंडीगढ़ आ सकते हैं विशाल ददलानी

बताया जाता है कि सत्येंद्र जैन ने जैन मुनि तरुण सागर जी की दिल्ली के मुख्यमंत्री आरविंद केजरीलवाल से भी फोन पर बात कराई। केजरीवाल ने भी मुनि श्री से खेद जताया। यह भी चर्चा है कि विशाल ददलानी भी अगले कुछ दिनों में चंडीगढ़ आकर जैन मुनि से माफी मांगेंगे।

राज्यपाल से मिलने जाता जैन समाज का प्रतिनिधि मंडल।

जैन मुनि से मुलाकात के बाद सत्येंद्र जैन ने कहा, विशाल ददलानी की टिप्पण्ाी बेहद आपत्तिजनक है और मैंने आम अादमी पार्टी की आेर से मुनि श्री से माफी मांगी और उन्होंने इसके लिए क्षमा भी कर दिया है। ऐसे में अब इस मामले को समाप्त समझा जाना चाहिए। अब इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन करने का काेई मतलब नहीं है।

सत्येंद्र जैन ने कहा, जैन मुनि ने जब क्षमा कर दिया है तो फिर विरोध क्यों। अब राजनीतिक दलों के बहाकावे में आकर ही इस मामले को तूल दिया जा रहा है। ये दल किसी तरह से अाम आदमी पार्टी के खिलाफ माहौल बनाना चाहते हैं और समाज का माहौल खराब करना चाहते हैं।

विवाद हरियाणा विधानसभा में जैन मुनि तरुण सागर के प्रवचन पर विशाल ददलानी की टिप्पणी से तूल पकड़ा था। तरुण सागर ने कहा कि जैन धर्म का सिद्धांत ही क्षमा पर आधारित है। इसलिए मुझ पर हुई टिप्पणियों से कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन साथ ही जैन मुनि ने यह भी कह दिया कि यदि जैन समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह जैन समाज ही देखेगा।

पढ़ें : डेरा सच्चा सौदा को 50 लाख रुपये देने की घोषणा कर सवालों में घिरे विज

जैन मुुनि पर विशाल ददलानी तथा तहसीन पूनावाला ने सोशल मीडिया के जरिए अभद्र टिप्पणियां की थी, जिसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्री सतेंद्र जैन ने इस पूरे घटनाक्रम की आलोचना करते हुए ददलानी की टिप्पणी को गलत ठहराया था। ददलानी हालांकि राजनीति छोड़ने का ऐलान कर चुके हैं, लेकिन जैन समाज का गुस्सा थमा नहीं है।

दिल्ली सरकार के मंत्री सतेंद्र जैन द्वारा जैन मुनि तरुण सागर जी से मुलाकात करने के बाद चातुर्मास समिति चंडीगढ़ के पदाधिकारी पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक वीपी बदनौर से मुलाकात की तथा आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराकर उन्हें गिरफ्तार कराने की मांग की। सत्यपाल जैन ने इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।