विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दशकों बाद वक्त से पहले मानसून की झमाझम, खिले चेहरे

By Test1 Test1Edited By:
Updated: Mon, 27 Jun 2016 04:55 PM (IST)

प्रदेश के कई जिलों में आज मानसून की पहली फुहारें पड़ी। हिसार, जींद, बहादुरगढ़, रोहतक समेत कई जगहों पर इंद्र देव जमकर बरसे।

News Article Hero Image

पंचकूला [वेब डेस्क] । प्रदेश के कई जिलों में आज मानसून की पहली फुहारें पड़ी। हिसार, जींद, बहादुरगढ़, रोहतक समेत कई जगहों पर इंद्र देव जमकर बरसे। इसके साथ ही अब मानसून की शुरुआत हो गई है। वैज्ञानिक बताते हैं कि इस बार मानसून लंबा चलेगा।

हिसार शहर में दशकों बाद मानसून समय से पहले आया है। आमतौर पर मानसून हिसार में तीन या चार जुलाई को आता हैै लेकिन 47 साल बाद ऐसा हुआ है कि मानसून जुलाई की बजाए जून में ही आ गया है।

पढ़ें : 47 साल बाद वक्त से पहले आएगा मानसून, होगी झमाझम

इस बार तीन महीने से ज्यादा मानसून की संभावना

इस बार वैज्ञानिक संभावना जता रहेे हैंं कि मानसून तीन महीने से ज्यादा रुकेगा। वैसे तो मानसून सितंबर तक रहता है लेकिन अबकी बार अक्टूबर तक रुकने की संभावना है। उम्मीद जताई जा रही है कि जुुलाई शुरू होने से पहले बारिश की स्थिति सामान्य हो जाएगी और मानसून की तेज बारिश देखने को मिलेगी।

फतेहाबाद में बारिश के बाद जमा बारिश का पानी।

मानसून अच्छा गुजरा तो होगी बल्ले-बल्लेे

मानसून की बारिश पर बहुत कुछ निर्भर करता है। अच्छी बारिश से भू-जलस्तर बढ़ने के साथ ही नहरों का सूखा भी दूर होगा। हरियाणा में करीब 50 लाख लोग कृषि पर निर्भर हैं। अगर मानसून अच्छा गुजरेगा तभी किसानों के चेहरे पर भी रौनक आएगी और महंगाई से राहत मिलेगी।

हरियाणा की अन्य ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें