विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा पुलिस भर्ती में न भ्रष्टाचार, न चमत्कार, सच जानकर चौक जाएंगे आप

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 22 Aug 2016 12:53 PM (IST)Updated: Tue, 23 Aug 2016 04:42 PM (IST)

कुरुक्षेत्र में हुई हरियाणा पुलिस भर्ती को लेकर एक कथित खुलासा विवादों में है, वह तो इस धर्मक्षेत्र में हुआ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

चंडीगड़, [वेब डेस्क]। कुरुक्षेत्र में हुई हरियाणा पुलिस भर्ती सरकार के लिए महाभारत बनी हुई है। इसेे लेकर नित नए खुलासे हो रहे हैं। इस बार जो कथित खुलासा विवादों में है, वह तो इस धर्मक्षेत्र में हुआ चमत्कार कहा जा रहा है। जबकि कुछ लोग इसे भ्रष्टाचार भी बता रहे हैं। बकौल चेयरमैन यह मामला ना भ्रष्टाचार का है ना चमत्कार का बल्कि सिर्फ जानकारी के अभाव का है।

दरअसल, हरियाणा सरकार ने वेबसाइट पर पुलिस भर्ती के लिए ली गई शारीरिक परीक्षा का परिणाम जारी किया है। इस परिणाम के मुताबिक हरियाणा के कई युवाओं ने दौड़ में चमत्कारी प्रदर्शन किया है। कथित खुलासे की मानें तो भर्ती में आधा दर्जन युवा इतना तेज दौड़े हैं कि उन्होंने विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। वो भी काफी अंतर से। बताना जरुरी होगा कि अब तक 5 किलोमीटर का विश्व रिकॉर्ड 12 मिनट 37 सेकेंड का है। जबकि हरियाणा के गबरुओं ने कथित खुलासेे के मुताबिक 5 किलोमीटर की दौड़ का यह रिकॉर्ड चमत्कारिक रूप से तोड़ दिया।

पढ़ें : डीजीपी और सरकार को नोटिस, कुरुक्षेत्र पुलिस भर्ती में घोटाला !

इन्होंने किया चमत्कार !

सरकार की ओर से जारी परिणाम के मुताबिक जिन युवाओं ने दौड़ में यह 'चमत्कार' किया है. उनके नाम इस प्रकार हैं-

1. क्रम संख्या 19950 पर दर्ज भूपेंद्र ने यह दौड़ सिर्फ 11 मिनट और 28 सेकेंड में पूरी कर ली।

2. क्रम संख्या 29881 पर दर्ज विजेंद्र सिंह ने और भी तेज दौड़ते हुए यह रेस 10 मिनट 47 सेकेंड में पूरी कर ली।

3. क्रम संख्या 40947 पर दर्ज कृष्ण कुमार ने विजेंद्र सिंह का रिकॉर्ड तोड़ते हुए दौड़ को 10 मिनट 28 सेकेंड में पूरा किया।

4. क्रम संख्या 45057 पर दर्ज सूबे सिंह को शायद इन सबका रिकॉर्ड तोड़ना था। उन्होंने परिणाम के मुताबिक यह दौड़ 9 मिनट 46 सेकेंड में ही पूरी कर दी।

इस तरह हरियाणा केे गबरुओं ने एक के बाद सब रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए पुलिस भर्ती दौड़ मेंं नए कीर्तिमान बनाए हैं। वहीं, इस परिणाम के सामने आने के बाद सरकार पर भर्ती में धांधली और पक्षपात के आरोप लगने लगे हैं।

पढें : विवादों में बराला की तिरंगा यात्रा, लहराया उलटा ध्वज तो किसी की कट गई

सोशल मीडिया पर हो रही सरकार की खिंचाई

वहीं, परिणाम के स्क्रीनशॉट्स लगाकर सोशल मीडिया पर सरकार की खूब खिंचाई हो रही है। कोई कह रहा है कि इन जवानों को रियो भेजना चाहिए था, कई मेडल आतेे तो कोई सीधे-सीधे सरकार भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहा है। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर पुलिस भर्ती को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

चेयरमैन बोले, नहीं हुई धांधली

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती ने भर्ती में किसी भी प्रकार की धांधली से साफ इनकार किया। उन्होंने कहा कि भर्ती में कहीं कोई धांधली या अनियमितता नहीं हुई है। बल्कि यह सारा मामला जानकारी के अभाव का है।

पढें : सुबह लोटा लेकर दौड़ता है गांव, और दे दिया खुले में शौचमुक्त होने का इनाम

तो ये है असल मामला

दरअसल, जागरण की पड़ताल में बात सामने आई कि जिन युवाओं के परिणाम पर उंगली उठाई जा रही है। वे पांच किलोमीटर दौड़ेे ही नहीं। चेयरमैन भारत भूषण भारती के मुताबिक वे हरियाणा औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान हैं, जिन्हें पांच नहीं बल्कि 2.5 किलोमीट दौड़ना था। इसीलिए उन्होंने इतना कम समय लिया।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा ओद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों की चौटाला सरकार में भर्ती हुई थी। इसके बाद हुड्डा सरकार में इन्हें हटा दिया गया। अब इन्होंने मनोहर सरकार से भर्ती में छूट देने की मांग की थी, जिस पर सरकार ने उन्हें 2.5 किलोमीटर दौड़ने की छूट दी थी।

हरियाणा की ताजा और बड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।