विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा के इन रत्नों को मिलेगा खेल पुरस्कार

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 22 Aug 2016 05:21 PM (IST)Updated: Tue, 23 Aug 2016 03:49 PM (IST)

ओलंपिक में नाम कमाने के बाद अब बारी है सम्मान की। केंद्र सरकार ने साल 2016 के लिए राष्ट्रीय खेल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

चंडीगढ़, [वेब डेस्क]। रियो में नाम कमाने के बाद अब बारी है खिलाड़ियों के सम्मान की। केंद्र सरकार ने साल 2016 के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। रियो में भारत केे मेडल का सूखा समाप्त करने वाली हरियाणा की साक्षी मलिक को सबस बड़ा खेल सम्मान दिया जाएगा। सरकार साक्षी को राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित करेगी। इसके अलावा कुश्ती को भारत में नई पहचान दिलाने वालेे महाबीर फोगाट को भी द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

साक्षी के अलावा भारत के लिए दूसरा पदक जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू, जिम्नास्ट को भारत में नई पहचान दिलानेे वाली दीपा कर्माकर और निशानेबाज जीतू राय को भी राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

पढ़ें : 'पुलिस भर्ती में विश्व रिकॉर्ड पार', भ्रष्टाचार या चमत्कार ?

महाबीर फौगाट को मिलेगा द्रोणाचार्य अवॉर्ड

इसके अलावा कुश्ती में अपने अतुल्नीय योगदान और महिला कुश्ती की शुरुआत करने वाले पहलवान महाबीर फौगाट को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि महाबीर फौगाट के लिए सम्मान की मांग कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर उठ रही थी।

महाबीर फोगाट को मिठाई खिलाते आमिर खान (फाइल फोटो)

उल्लेखनीय है कि महाबीर फौगाट और उनकी बेटियों केे जीवन पर आमिर खान प्रसिद्ध दंगल फिल्म बना रहे हैं। महाबीर फौगाट के लिए पहलवान बबीता फौगाट ने ट्वीट भी किए हैं। जिस पर केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने भी महाबीर को सम्मानित देने की बात कही थी।

अर्जुन अवॉर्ड में भी हरियाणवियों का दबदबा

हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल और पहलवान विनेश फोगाट (फाइल फोटो)

इसके अलावा 15 खिलाड़ियों अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। अर्जुन अवॉर्ड में भी हरियाणवियों ने अपना दबदबा कायम किया। हरियाणा के 4 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

पहलवान अमित दहिया और वीरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह को गूंगा पहलवान के नाम से भी जाना जाता है। (फाइल फोटो)

इनमें हरियाणा की पहलवान विनेश फौगाट और हॉकी खिलाड़ी रानी, पहलवान अमित दहिया, पहलवान वीरेंद्रर सिंह (मूक) रामपाल शामिल हैं।

हरियाणा की ताजा और बड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।