विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खेल संघों की उपेक्षा से खफा सांसद धर्मबीर का हरियाणा ओलंपिक संघ से इस्तीफा

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 12 Aug 2016 10:17 AM (IST)Updated: Fri, 12 Aug 2016 10:26 AM (IST)

रियो जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में खेल संघों की उपेक्षा से खफा भाजपा सांसद धर्मबीर ने हरियाणा ओलंपिक संघ से इस्तीफा दे दिया है।

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। रियो ओलंपिक में हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल के जाने से पहले ही भिवानी से भाजपा सांसद धर्मवीर ने हरियाणा ओलंपिक संघ से इस्तीफा दे दिया। धर्मवीर ने इस्तीफे की वजह खेलों में बढ़ रही राजनीति को बताया है। वहीं सूत्रों की मानें तो रियो ओलंपिक में जाने के लिए सरकार की ओर से ओलंपिक संघों को तवज्जो नहीं दी गई, जिससे नाराज होकर धर्मवीर ने इस्तीफा दिया है।

हरियाणा में पिछले लंबे समय से खेल संघों की राजनीति चल रही है। पूर्व हुड्डा सरकार में खेल संघ को लेकर विरोधी राजनैतिक दल सरकार को घेरते रहे हैं। खेल संघों की प्रमाणिकता सिद्ध करने का मामला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में भी पहुंचा था। हरियाणा में इस समय तीन खेल संघ चल रहे हैं।

पढ़ें : रियो नहीं गया तो फिर छोड़ दूंगा दौड़ना : धर्मबीर

एक संघ का नेतृत्व विपक्ष के नेता अभय चौटाला, दूसरे संघ का नेतृत्व मुख्य संसदीय सचिव श्याम सिंह राणा और तीसरे संघ का नेतृत्व भाजपा सांसद धर्मवीर करते रहे हैं। हरियाणा में खेल संघों की आपसी खींचतान के चलते राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की मेजबानी ठंडे बस्ते में पड़ चुकी है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल और खेल मंत्री अनिल विज कई बार सभी संघों को एक मंच पर आने की अपील भी कर चुके हैं। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। वीरवार को अचानक हुए घटनाक्रम में हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सांसद धर्मवीर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। धर्मवीर सिंह पहले कांग्रेस में थे। धर्मवीर के हाथों में जिस ओलंपिक संघ की कमान थी उसका गठन पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा किया गया था।

पढ़ें : दुष्यंत ने खिलाड़ियों के रियो भेजने में भेदभाव का मुद्दा उठाया

पूर्व सरकार में इस संघ का नेतृत्व आइपीएस अधिकारी पीवी राठी करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इस अवधि के दौरान खेल तथा खिलाडिय़ों के साथ किसी तरह का न्याय करने में असफल रहे हैं। खेलों को आगे बढ़ाना है तो इस तरह के खेल संघों की कमान नेताओं के बजाए खिलाडिय़ों के हाथों में होनी चाहिए।

विज के साथ दो विधायक भी जाएंगे रियो

रियो ओलंपिक में खेल मंत्री अनिल विज के साथ विधायक ज्ञान चंद गुप्ता व रणधीर कापड़ीवास भी जाएंगे। इसके अलावा खेल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव केके खंडेलवाल, खेल विभाग के निदेशक जगदीप सिंह व मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य भी रियो में हरियाणा के खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करेंगे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।