यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रिश्तेदार ने महिला को किया बेहोश और फिर दोस्तों के साथ लूट ली अस्मत
महिला को उसके ही रिश्तेदार ने जबरदस्ती कचौरी खिलाई। इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद रिश्तेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे हवस का शिकार बनाया। ...और पढ़ें

जेएनएन, पानीपत। महिला को अपने ही रिश्तेदार ने दोस्तों के साथ मिलकर हवस का शिकार बना दिया। उसने महिला को नशीला पदार्थ दिया और उसके बेहोश होने के बाद अपने दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। महिला ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
सोनीपत के एक गांव की निवासी महिला के मुताबिक उसकी मुलाकात हरीनगर में अपने एक रिश्तेदार रवि से हुई। दोनों आपस में बातचीत करने लगे। इसी दौरान रवि ने उसे कचौरी खाने को कहा। महिला ने पहले तो मना किया, लेकिन वह कचौरी ले आया और खाने के लिए जबरदस्ती करने लगा। महिला ने कचौरी खा ली।
पढ़ें : मामा के घर गई थी छात्रा, उसके बाद अपने ही लूटते रहे अस्मत
कचौरी खाने के बाद महिला की आंखों में अंधेरा छाने लगा। इसके बाद रवि उसे सुनसान जगह पर ले गया और उससे अश्लील हरकतें करने लगा। वह विरोध करने का प्रयास कर रही थी, लेकिन अद्र्धबेहोशी के कारण उसके हाथ पांव नहीं चल रहे हैैं।
पढ़ें : नवविवाहिता ने बात नहीं मानी तो पति बनाने लगा पिस्तौल के बल पर अप्राकृतिक संबंध
महिला के मुताबिक इसके बाद रवि ने उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान रमन व उसका साला जयपाल भी मौजूद था। रवि ने खुद दुष्कर्म करने के बाद रमन व जयपाल को भी दुष्कर्म करने के लिए कहा। इसके बाद रमन व जयपाल ने भी बारी-बारी उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।
खबरें और भी
पढ़ें : हॉस्टल में रूममेट ने छात्रा को इस हाल में देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन
बदसुलूकी का आरोपी गिरफ्तार
युवती से बदसुलूकी व एससीएसटी मामले में पुलिस ने वैसर गांव के प्रदीप को गिरफ्तार किया। डीएसपी बली सिंह ने बताया कि गत माह थाना मतलौडा क्षेत्र की एक लड़की का वैसर गांव का युवक अपहरण कर ले गया गया था।