यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
महिला खिलाड़ी बाेली- कोच करता है छेड़छाड़, विरोध करने पर देता है धमकी
रोहतक में एक और महिला खिलाड़ी कोच पर छेड़छाड़ का आराेप लगाया है। उसने कहा है के छेड़छाड़ का विरोध करने पर तीरंदाजी काेच पर धमकी देता है। ...और पढ़ें

जेएनएन, रोहतक। राजीव गांधी खेल स्टेडियम के प्राइवेट तीरंदाजी कोच संजय सुहाग के खिलाफ एक महिला खिलाड़ी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला खिलाड़ी के मुताबिक कोच उससे छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर वह उसे प्रैक्टिस नहीं कराने की धमकी देता है।
पढ़ें : यामिनी गोमर ने 'आप' से दिया इस्तीफा, पार्टी को बताया दलित विरोधी
महिला खिलाड़ी ने इस संबंध में महिला थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। महिला खिलाड़ी का आरोप है कि कोच उससे काफी समय से छेड़छाड़ कर रहा है। वह विरोध करती थी तो यहां प्रैक्टिस नहीं करने देने की धमकी देता था। वह कहता था कि उसकी बात नहीं मानी तो उसका कैरियर बर्बाद कर देगा।
महिला थाने की कार्यकारी प्रभारी एसआइ सुशीला देवी ने बताया कि लड़की के बयान कोर्ट में करा दिए गए और मेडिकल भी करा दिया गया। अब कोच की तलाश की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है और कोच को जल्द की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बता दें कि रोहतक में इससे पहले भी कई महिला खिलाडि़यों से छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कुछ समय पहले एक महिला खिलाड़ी ने एक कोच का आडियो जारी कर सनसनी फैला दी थी। इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था।