विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दरिंंदगी ने फिर किया शर्मसार, पांच साल की बच्‍ची से रेप कर झाड़ियों में फेंका

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Mon, 11 Jul 2016 08:07 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jul 2016 09:40 AM (IST)

रोहतक के कलानौर क्षेत्र में एक पांच साल की एक बच्‍ची के साथ हुई दरिंदगी ने लोगों का दिल दहला ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, कलानौर (रोहतक)। क्षेत्र के एक गांव में बेहद शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक पांच साल की बच्ची से दरिंदगी की घटना सामने आई है। स्कूल से घर लौट रही इस बच्ची के साथ हैवान ने दुष्कर्म करने के बाद लहुलुहान हालत में झाडि़यों के पीछे फेंक दिया। बच्ची की पूर्व सरपंच की पोती है। बच्ची छुट्टी के काफी देर बाद घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश श्ाुरू की। वह स्कूल के पीछे ही झाड़ियों में मिली। उसे बेहद गंभीर हालत में रोहतक के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्कूल से घर लौट रही थी पहली कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची, हालत नाजुक

घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी, एसएचओ और महिला इंस्पेक्टर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। पिता के बयान पर मामला रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, पांच साल की यह गांव के ही राजकीय विद्यालय में कक्षा एक में पढ़ती है। सोमवार की सुबह आठ बजे स्कूल गई थी। परिजनों के अनुसार दोपहर के एक बजकर 35 मिनट पर स्कूल की छुट्टी हो जाती है और उनकी बच्ची हर रोज एक बजकर 50 मिनट तक घर पर आ जाती थी।

पढ़ें : भाई ने सात साथियों के साथ मिलकर किया बहन से गैंपरेप

परिजनों ने बताया कि सोमवार को बच्ची दो बजे तक भी घर नहीं लौटी, तो उसकी मां बच्ची तलाश करती हुई स्कूल पहुंची। निकल गई। स्कूल में बताया दिया गया कि बच्ची तो घर जा चुकी है। इसके बाद बच्ची की मां ने पति और अन्य परिजनों को सूचना दी।

पढ़ें : घर में घुसकर गर्दन पर तलवार रख की छेड़छाड़

इसके बाद परिजन बच्ची को तलाशते हुए स्कूल के पास पहुंचे। यहां पर स्कूल की बराबर में कुछ झाड़ियां हैं। तलाश करते हुए वे झाडिंयों के पास पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। बच्ची झाड़ियों में लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। इसके बाद परिजन बच्ची को उठाकर कलानौर के सरकारी अस्पताल में लग गए। यहां पर बच्ची की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रोहतक के सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

पढ़ें : भाभी ने शारीरिक संबंध नहीं बनाया तो भाई से लिया बदला, पढ़ें कैसे...

परिजनों ने सिविल अस्पताल आने के बाद पुलिस को सूचना दी। इसके बाद डीएसपी डॉक्टर रविंद्र, कलानौर के एसएचओ जगबीर सिंह, महिला थाना प्रभारी गरिमा सिविल अस्पताल में पहुंचे और उन्होंने बच्ची के परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने बच्ची के परिजनों के बयानों पर केस दर्ज कर लिया है।

-------------

'' बच्ची स्कूल से घर जाते समय गायब हुई है। बच्ची लहूलुहान हालत में मिली है। वह गंभीर हालत में है। बच्ची के पिता के बयानों पर केस दर्ज कर लिया है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-डॉक्टर रविंद्र, डीएसपी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।