यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पत्नी की हत्या कर पति बच्चों से बोला सॉरी, कहा मजबूरी में किया ऐसा
रोहतक में एक व्यक्ति ने चरित्र पर शक के कारण पत्नी की हत्या कर दी और इसके बाद अपने दो छोटे बच्चाें को सॉरी कहा। उसका कहना है कि उसे मजबूरी में पत् ...और पढ़ें

जेएनएन, रोहतक। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कर दी। हत्या के बाद उसने अपने बच्चों से सॉरी भी कहा। उसका कहना था कि पत्नी की हत्या करना उसकी मजबूरी थी। पत्नी ने उसकी जिंदगी जहन्नुम बना दी थी। उसे बहुत समझाया लेकिन वह अवैध संबंध से बाज नहीं आई और उसका जीना हराम हो गया था।
शहर के पाड़ा मोहल्ले की तेज कॉलोनी में रह रहे जींद के सफीदों के सोनू ने अपनी अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी गीता की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह शव के पास बैठा रहा और खुद पुलिस को फोन कर वारदात की जानकारी दी।
पढ़ें : महिला खिलाड़ी बाेली- कोच करता है छेड़छाड़, विरोध करने पर देता है धमकी
सोनू को गिरफ्तार कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। उसने कहा, पत्नी की हत्या करना उसकी मजबूरी थी। हत्या के बाद उसे बच्चों की चिंता हुई तो उसने उनसे सॉरी भी बोला। अदालत ने उसे जेल भेज दिया। उसने कहा कि पत्नी की वजह से जलालत भरी जिंदगी जी रहा था। उसे कॉलोनी के लोगों से लेकर उसके गांव तक के लोग टोकते और टिप्पणी करते थे। साेनू को अब अपने बच्चों की चिंता हो रही है। उसके दो बच्चे हैं। उसकी बेटी चार साल की है और बेटा दो साल की उम्र का है।
पढ़ें : मनोरोगी महिला को पहले देता था नशे की गोली, फिर करता था दुष्कर्म
पत्नी काे बहुत समझाया, लेकिन अवैध संबंध से बाज नहीं आई
सोनू ने पत्रकाराें को बताया कि उसने कई बार पत्नी गीता को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। उसकी शादी आठ साल पहले तेज कॉलोनी निवासी गीता के साथ हुई थी। शादी के बाद तो कई साल तक सबकुछ ठीक चला, लेकिन बाद में गीता के चरित्र पर उसे संदेह हो गया। दोनों के बीच अनबन रहने लगी।
खबरें और भी
पढ़ें : पत्नी से हुआ झगड़ा तो गुस्से में कर दी हत्या, फिर खुद बुलाई पुलिस
उसने बताया कि तीन दिन पहले भी झगड़ा हुआ। गीता को उसने समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद उसने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर चुन्नी से उसका गला घोंट दिया। गौरतलब है कि सोनू के खिलाफ उसकी पत्नी के भाई राजपाल ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
गीता के भाई राजपाल ने बताया कि शुक्रवार रात को सोनू और गीता के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। राजपाल ने पुलिस का दिए बयान में कहा कि सोनू ने गीता के साथ पहले तो मारपीट की और बाद में चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह पत्नी के शव के पास बैठकर विलाप करता रहा और बाद में पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस को उसने बताया है कि उसकी पत्नी गीता के किसी दूसरे युवक के साथ अवैध संबंध थे। इसी कारण उसने उसकी हत्या कर दी।