Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पीजीआइ में भर्ती मनोरोगी हुई गर्भवती तो खुला शर्मनाक राज

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Fri, 16 Dec 2016 04:14 PM (IST)

    रोहतक पीजीआइ में एक कर्मचारी यहां भर्ती एक मनोरोगी महिला को छह माह से अपनी हवस का शिकार बना रहा था। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जेएनएन, रोहतक। पीजीआइ के अंतर्गत मनोरोग अस्पताल में पिछले छह माह से भर्ती एक महिला से अस्पताल का ही एक कर्मचारी दुष्कर्म कर रहा था। अस्पताल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने कांट्रेक्ट बेस पर नौकरी करने वाले उत्तराखंड निवासी उमेश गिरी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    सोनीपत के बरौदा थाना क्षेत्र में इसी साल जून माह में एक 35 वर्षीय महिला लावारिस हाल में मिली थी। महिला को पहले खानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में पता चला कि महिला मानसिक रोगी है, जिसके बाद गोहाना के एसडीएम के आदेश पर 9 जून को उसे पीजीआइ के मनोरोग विभाग में भर्ती करा दिया गया।

    पढ़ें : महिला खिलाड़ी बाेली- कोच करता है छेड़छाड़, विरोध करने पर देता है धमकी

    अस्पताल के सूत्रों की मानें तो महिला के साथ तब से ही उमेश गिरी दुष्कर्म करता आ रहा था। बृहस्पतिवार को जांच में महिला की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई। डीएमएस डॉक्टर अमित सोनी ने इस संबंध में स्टॉफ से पूछताछ की।

    शिनाख्त परेड में हुई पहचान

    डॉक्टर अमित सोनी ने बताया कि प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद अस्पताल के सभी कर्मचारियों की शिनाख्त परेड करवाई गई। महिला ने उमेश गिरी की तरफ इशारा करते हुए बताया कि वह उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। इसके बाद डॉ. अमित सोनी की शिकायत पर पुलिस ने उमेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    खबरें और भी

    ------

    '' मनोरोग अस्पताल के डीएमएस डॉ. अमित सोनी की शिकायत पर महिला का मेडिकल करा दिया है। आरोपी उमेश गिरी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    -मंजीत सिंह, पीजीआइ थाना प्रभारी।