Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दस साल बाद होने वाली बीमारी के बारे में पहले ही बता देगा आपका खून

    By Rahul SharmaEdited By:
    Updated: Sun, 03 Jul 2016 11:47 AM (IST)

    वैज्ञानिकों ने एक ऐसा नया तरीका इजाद किया है जिससे किसी भी व्यक्ति के के खून के जरिए 10 साल बाद होने वाली दिल की बीमारी का पूर्वानुमान किया जा सकता है ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    दिल से संबंधित होने वाली बीमारी का पता अब आपकों दस साल पहले ही लग जाएगा। जी हां वैज्ञानिकों ने एक ऐसा नया तरीका इजाद किया है जिससे किसी भी व्यक्ति के के खून के जरिए 10 साल बाद होने वाली दिल की बीमारी का पूर्वानुमान किया जा सकता है। जानकारों की माने तो यह ऐसा तरीका है जो इस बीमारी का पूर्वानुमान जताने वाले पारम्परिक तरीकों से कहीं अधिक सटीक है।जब कोई अपने डॉक्टर के पास जाता है तब वह दिल की बीमारी के खतरे को जानने के लिए कॉलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के लिए अपने खून की जांच करा सकता है।


    नॉरवेगियन यूनीवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एनटीएनयू) के अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक, बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई), धूम्रपान की आदतों और रक्तचाप के बारे में अतिरिक्त जानकारी के साथ इसका इस्तेमाल अगले 10 साल में दिल की बीमारी से जुड़े पूर्वानुमान को जानने के लिए किया जा सकता है।

    अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि आज कई ऐसे पूर्वानुमान गणक मौजूद हैं जो इसके खतरों के बारे में बता सकते हैं। हालांकि, खतरा पूर्वानुमान गणकों का इस्तेमाल प्रतिदिन के स्वास्थ्य देखभाल में अस्वीकार किया गया है क्योंकि वर्तमान में मौजूद गणक केवल घटना के मामूली अनुपात को ही बता सकते हैं।

    पढ़ें- डिब्बा बंद खाने से दिल को खतरा

    क्या आप जानते हैं गर्भ में पल रहा बच्चा क्यों मारता है किक

    खबरें और भी