Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ड्राईफ्रूट से प्रोस्टेट कैंसर में मौत का खतरा कम

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Sat, 18 Jun 2016 04:26 PM (GMT+05:30)

    प्रोस्टेट कैंसर के पीडि़त अखरोट, बादाम, काजू का सप्ताह में पांच या उससे ज्यादा बार सेवन करें तो मौत की आशंका को कम किया जा सकता है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    न्यूयॉर्क। स्वास्थ्य को दुरस्त रखने में ड्राईफ्रूट की भूमिका से सभी वाकिफ हैं। अब शोधकर्ताओं ने इसके एक और फायदे का पता लगाया है। यदि प्रोस्टेट कैंसर के पीडि़त अखरोट, बादाम, काजू का सप्ताह में पांच या उससे ज्यादा बार सेवन करें तो मौत की आशंका को कम किया जा सकता है। अमेरिकी विशेषज्ञों के मुताबिक, इनके सेवन से प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को दूर नहीं किया जा सकता है। लेकिन, अध्ययन में इसकी मदद से मौत की आशंका को 34 फीसद तक कम करने में सफलता मिली है।

    हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के यिंग बाओ ने बताया कि पुरषों में प्रोस्टेट कैंसर के मामले ब़ढते जा रहे हैं, ऐसे में शोध के नतीजे बहुत महत्वपूर्ण हो जाते हैं। अखरोट, बादाम या काजू का सेवन करने वाले शोध में शामिल प्रोस्टेट कैंसर पीडि़तों में दस फीसदी की ही मौत दर्ज की गई।

    प्रौढ़ लोगों में फेफड़े के कैंसर का जोखिम ज्यादा

    शादी के बाद आखिर क्यों बढ़ जाता है वजन