Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फिटनेस फ्रीक महिलाएं हो जाएं सावधान!

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Mon, 13 Jun 2016 02:46 PM (IST)

    बढ़ी उमस और गर्मी से बेहाल है जनजीवन, ऐसे में शहर की अधिसंख्य फिटनेस फ्रीक महिलाएं घर पर ही कर रही हैं व्यायाम लेकिन यह तरीका साबित हो सकता है नुकसानद ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    गर्मी ने जीना मुहाल कर दिया है। ऐसे में सुबह जल्दी उठकर जिम और पार्कों का रुख करने वाली गृहणियां हों या फिटनेस फ्रीक युवतियां, गर्मी के कारण नींद पूरी न ले पाने की वजह से वॉक या जिम जाने की बजाय घर पर ही कर रही हैं व्यायाम। सेहत के लिए व्यायाम जरूरी है लेकिन इन दिनों जिस तरह का मौसम है, वह बिना किसी चिकित्सक की सलाह के फिटनेस बनाने की जगह आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

    पूरी नहीं हो पाती नींद

    जूही लाल कॉलोनी की रीता गुप्ता बताती हैं, ''बच्चों के एग्जाम फिनिश होते ही मैंने जिम जाना शुरू कर दिया था। जब जाने का क्रम बना तो गर्मी ने नियम तुड़वा दिया। रात-दिन की उमस और गर्मी के कारण ठीक से नींद ही पूरी नहीं हो पाती। तो ऐसे में जिम जाना बंद कर दिया। व्यायाम की आदत बनी रहे, इसलिए घर पर मौका निकाल सुबह या शाम को साइकिंलिंग और ट्रेडमिल कर लेती हूं। गर्मी से इतना पसीना बह जाता है कि व्यायाम करने का मन नहीं करता है लेकिन फिट बनी रहूं इसलिए घर में ही व्यायाम जारी है।''

    पढ़ें: डिहाइड्रेशन है खतरनाक खूब पिएं पानी

    पढ़ें: कहीं आपकी ये आदत अंधकार में न धकेल दे आपको

    बिगड़ न जाए शेड्यूल

    शारदा नगर की ममता शुक्ला बताती हैं, ''वजन बहुत बढ़ गया था। बीते कुछ महीनों से सुबह जल्दी टहलना शुरू किया। पार्क में ही कुछ समय योग और साधारण व्यायाम कर लेती थी। इधर दो-तीन सप्ताह से इतनी गर्मी पड़ रही है कि घर से निकलने की हिम्मत नहीं पड़ती। बिजली की किल्लत के चलते इनवर्टर भी कुछ घंटों का साथ देता है।जिस कारण ठीक से नींद ही पूरी नहीं हो पाती और सुबह जल्दी उठना मुश्किल भरा है। देर सुबह व्यायाम कर लेती हूं। इतनी उमस में व्यायाम करने की इच्छा नहीं होती लेकिन थोड़ा समय निकाल लेती हूं कि कहीं शेड्यूल न बिगड़ जाए।''

    आराम से व्यायाम

    फिटनेस एक्सपर्ट आरती सिंह कहती हैं, ''तेज गर्मी में व्यायाम करके अधिक पसीना बहाना नुकसान दे सकता है। अगर आप किसी भी तरह की बीमारी से ग्रसित हैं तो बिना एक्सपर्ट या चिकित्सक के कोई भी व्यायाम अपने आप न करें। व्यायाम का समय कम कर दें। घर में एसी या कूलर के सामने व्यायाम करती हैं तो व्यायाम के तुरंत बाद बाहर न निकलें। तेज गर्मी में तेजी से बहा पसीना समस्या खड़ा कर सकता है।

    खबरें और भी

    कम न हो जाए नमक

    ''मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. आर. एन. द्विवेदी बताते हैं, ''गर्मी में तापमान अधिक होने के कारण इसका सीधा असर शरीर पर पड़ता है। ऐसे मौसम में शारीरिक और मानसिक क्रियाएं सुस्त पड़ती हैं। नींद पूरी न हो पाने के कारण सुस्ती और कमजोरी महसूस होती है। कई लोगों में यह

    चिड़चिड़ापन भी बढ़ाता है। इन दिनों घर या जिम जाकर बिना किसी चिकित्सक की सलाह पर व्यायाम करना घातक हो सकता है। पसीना अधिक निकलने के कारण शरीर में पानी और नमक की कमी हो जाती है, जिससे कई अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जब आप तेजी से व्यायाम करती हैं तो यह शारीरिक क्रिया को

    प्रभावित करता है। जिससे ब्रेन स्ट्रोक, हाईब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का खतरा रहता है। इस मौसम में व्यायाम से अधिक जरूरी है हल्का और सादा खान- पान तथा पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन।''

    लालजी बाजपेयी

    पढ़ें: डाउन होगा टेंशन का थर्मामीटर