Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फ्लू के टीके से दूर हो जाएगा दिल का मर्ज

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Fri, 29 Jul 2016 04:09 PM (IST)

    इस टीके से रोगियों को मदद मिल सकती है। इससे न केवल स्ट्रोक और हार्ट अटैक बल्कि फ्लू के सीजन में असमय मौत की आशंका भी कम हो सकती है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लंदन, एजेंसी। फ्लू का टीका टाइप-2 डायबिटीज पीड़ि़तों में हृदय रोग के रोकथाम में मददगार साबित हो सकता है। एक नए शोध में खुलासा हुआ कि इससे स्ट्रोक और हार्ट फेल होने की आशंका घट सकती है।

    शोध में यह भी पाया गया है कि रोगियों को फ्लू के सीजन में इंफ्लुएंजा वैक्सीन दिए जाने से मृृत्युदर में 24 फीसदी की कमी भी पाई गई। प्रमुख शोधकर्ता और लंदन स्थित इंपीरियल कॉलेज से जु़डे ई वामोस ने कहा, 'हर साल फ्लू के चलते बड़ी संख्या में टाइप-2 डायबिटीज पीड़ि़तों की मौत हो जाती है।'

    इससे पता चला कि इस टीके से रोगियों को मदद मिल सकती है। इससे न केवल स्ट्रोक और हार्ट अटैक बल्कि फ्लू के सीजन में असमय मौत की आशंका भी कम हो सकती है।' शोधकर्ताओं के अनुसार, टाइप-2 डायबिटीज ब्लड शुगर को नियंत्रित नहीं किए का परिणाम है। इस स्थिति में हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा रहता है। इस शोध का प्रकाशन कनेडियन मेडिकल एसोसिएशन जर्नल में किया गया है।

    READ: बरसात में फिट रहने के भी हैं कुछ नियम

    READ: ज्यादा बड़़ा सिर खतरे की घंटी