Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ज्यादा बड़़ा सिर खतरे की घंटी

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Tue, 26 Jul 2016 04:46 PM (IST)

    बड़े सिर वाले लोगों के सिजोफ्रेनिया और अल्जाइमर जैसी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा ज्यादा रहता है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    न्यूयॉर्क, एजेंसी। अगर आपका सिर जरूरत से ज्यादा बड़ा है तो यह खतरे का संकेत हो सकता है। अमेरिकी शोधकर्ताओं के ताजा अध्ययन के मुताबिक, सिर बड़ा होने से मानसिक बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है। बड़े सिर वाले लोगों के सिजोफ्रेनिया और अल्जाइमर जैसी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा ज्यादा रहता है।

    अमेरिकी विशेषज्ञों ने रोमानियाई वैज्ञानिकों के साथ मिलकर इसका परीक्षण भी किया है। उन्होंने पाया कि बड़े सिर वालों में लंबी दूरी तक संपर्क साधने में दिक्कत होती है। ऐसा न्यूरॉन सिस्टम के सही तरीके से काम नहीं करने के कारण होता है। इससे स्मृृति संबंधी कई समस्याएं होने की आशंका रहती है। शोध के निष्कषर्षों के बाद अब ऐसे व्यक्तियों पर खास ध्यान देकर मानसिक बीमारियों से बचाया जा सकता है।

    सावधान : खतरनाक है खाने को एल्यूमीनियम फॉइल में लपेटना

    रिंग फिंगर दबाये, मोटापे को दूर भगाये