Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इफ्तार के समय जरूर खाये ये फल

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Thu, 16 Jun 2016 01:40 PM (IST)

    स्वास्थ्य की दृष्टिï से ये जरूरी है कि रोजा खोलते समय हम अपनी डाइट में ऐसे फलों को शामिल करें जिनसे हमें तुरंत एनर्जी मिल सके ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रमजान के समय आप पूरा दिन भूखे-प्यासे रहकर शाम के समय रोजा खोलता हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ ऐसी डाइट लें जिससे आपके शरीर में मिनरल की कमी भी पूरी हो जाये और भरपूर एनर्जी भी मिल जाये। ऐसी डाइट के लिये सबसे उपयुक्त हैं फल। वैसे तो अमूमन खजूर खाकर रोजा खोलने का प्रचलन है और यही उपयुक्त भी है। कभी-भी तैलीय और शक्कर युक्त चीजें खाकर व्रत या रोजा नही खोलना चाहिये। कुछ ऐसे फल हैं जिन्हें इफ्तार के समय जरूर खाना चाहिये।

    खजूर

    आमतौर पर इफ्तार के समय खजूर ही खाया जाता है। खजूर में आयरन के साथ-साथ डाइटरी फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट भी होता है। इसे खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर नियंत्रित रहता है। इसलिये इफ्तार के समय इसका सेवन जरूर किया जाता है।

    पढ़ें : महफूज रहे आपकी सेहत

    अंगूर

    अंगूर विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इसमें कैलोरी और शुगर की मात्रा भी बहुत कम होती है। इसलिए इफ्तार के समय इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

    पढ़ें : सूरज उगल रहा है आग, बच्चों का रखें खास ख्याल

    केला

    केले में मैग्नीशियम और पोटैशियम की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है। इसे खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और इससे शुगर की कमी भी तुरंत पूरी हो जाती है। इसके अलावा इसमें आपको दिन भर में खोये हुए सारे मिनरल्स की आपूर्ति हो जाती है। इसलिए रमजान के दौरान इस फल को इफ्तार में जरूर शामिल करें।

    आम

    गर्मियों के मौसम में आम तो आसानी से उपलब्ध होता है। आम में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इफ्तार के समय आम खाना आपके लिये लाभकारी है। आप चाहे तो आम से बना ठंडा मैंगो शेक भी पी सकते हैं। आम में एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाया जाता है।

    खबरें और भी

    लीची

    इफ्तार के समय इसे खाने से तुरंत एनर्जी मिलती है। लीची में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती जिससे आपका पाचन तंत्र ठीक रहता है। इसमें शर्करा भी पर्याप्त मात्रा में होती है।

    पढ़ें : ज्यादा वसायुक्त भोजन से कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा