Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ये हैं उपाय जो 1 मिनट में सिर के दर्द की कर देंगे छुट्टी

    By Rahul SharmaEdited By:
    Updated: Tue, 21 Jun 2016 04:39 PM (IST)

    सिर दर्द एक बहुत सामान्य समस्या है पर कई बार ये इतना तेज होता है कि बर्दाश्त कर पाना मुश्किल हो जाता है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    अक्सर लोगों को सिर में दर्द की शिकायत रहती है।किसी को दफ्तर मे सिर में दर्द रहता है तो किसी को सुबह उठते ही सिर दर्द की परेशानी रहती है। सुबह-सुबह सिर दर्द के साथ उठना मतलब पूरा दिन बर्बाद हो जाना। सिर दर्द एक बहुत सामान्य समस्या है पर कई बार ये इतना तेज होता है कि बर्दाश्त कर पाना मुश्िी पल हो जाता है। पर आप चाहें तो ऐसे कई घरेलू उपाय हैं जिनसे आप अपना सिर दर्द चुटकी में दूर कर सकते हैं। ये उपाय इतने आसान हैं कि आप इन्हें अपने ऑफिस में काम करते-करते भी आजमा सकते हैं। पर एक बात जो सबसे महत्वपूर्ण है वो ये कि आप अपने मस्तिष्क से हर बुरे विचार को निकाल दीजिए और शांत रहने की कोशिश कीजिए। इन घरेलू उपायों की अच्छी बात ये है कि ये सभी पूरी तरह सुरक्षित और कारगर हैं।

    पानी के द्वारा

    कुछ-कुछ देर पर पानी की थोड़ी-थोड़ी मात्रा पीने से भी सिर दर्द में आराम मिलता है। पानी पीने से आपका शरीर हाइड्रेटेड हो जाता है जिसके बाद सिर का दर्द धीरे-धीरे कम होने लगेगा।

    एक्यूप्रेशर के द्वारा

    सालों से लोग सिर दर्द में राहत के लिए एक्यूप्रेशर का प्रयोग करते आ रहे हैं। सिर दर्द होने की स्थिति में आप अपनी दोनों हथेलियों को सामने ले आइए। इसके बाद एक हाथ से दूसरे हाथ के अंगूठे और इंडेक्स फिंगर के बीच की जगह पर हल्के हाथ से मसाज कीजिए। ये प्रक्रिया दोनों हाथों में दो से चार मिनट तक दोहराइए. ऐसा करने से आपको सिर दर्द में आराम मिलेगा।

    लौंग के द्वारा

    तवे पर लौंग की कुछ कलियों को गर्म कर लीजिए। इन गर्म हो चुकी लौंग की कलियों को एक रूमाल में बांध लीजिए। कुछ-कुछ देर पर इस पोटली को सूंघते रहिए। आप पाएंगे कि सिर का दर्द कम हो गया है।

    तुलसी की पत्तियों द्वारा

    आपने अक्सर लोगों को सिर दर्द होने पर चाय या कॉफी पीते देखा होगा। एक बार तुलसी की पत्तियों को पानी में पकाकर उसका सेवन कीजिए। ये किसी भी चाय और काॅफी से कहीं अधिक कारगर और फायदेमंद है।

    सेब पर नमक डालकर खाने से

    अगर बहुत कोशिश के बाद भी आपको सिर दर्द जाने का नाम नहीं ले रहा है तो एक सेब काट लें और उस पर नमक डालकर खाएं. सिर दर्द में राहत पाने के लिए ये एक बहुत कारगर उपाय है।

    खबरें और भी

    काली मिर्च और पुदीने की चाय

    सिर दर्द में काली मिर्च और पुदीने की चाय का सेवन करना भी बहुत फायदेमंद होता है। आप चाहें तो ब्लैक टी में पुदीने की कुछ पत्तियां मिलाकर भी ले सकते हैं।
    यह भी पढ़ें- पावर योगा शक्ति का स्रोत

    ड्राईफ्रूट से प्रोस्टेट कैंसर में मौत का खतरा कम