यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुढ़ापे को रोकना अब हुआ आसान
भ्रूण की स्टेम सेल में नैनोग नामक जीन की पहचान की गई है। इससे बढती उम्र की बीमारियों अल्जाइमर्स, हड्डियों की कमजोरी और धमनियों में अवरोध के इलाज में म ...और पढ़ें

न्यूयॉर्क, एजेंसी। बुढ़ापे को रोकने की दिशा में बड़़ी कामयाबी मिली है। एक ऐसे जीन की पहचान की गई है जो न केवल बढ़ती उम्र की समस्याओं बल्कि अल्जाइमर्स को भी रोकने में मददगार साबित हो सकता है। यह दावा नए शोध में किया गया है।
शोधकर्ताओं के अनुसार, भ्रूण की स्टेम सेल में नैनोग नामक जीन की पहचान की गई है। इससे बढती उम्र की बीमारियों अल्जाइमर्स, हड्डियों की कमजोरी और धमनियों में अवरोध के इलाज में मदद मिल सकती है।

प्रमुख शोधकर्ता और बफैलो स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड एप्लाइड साइंसेज के प्रोफेसर स्टेलिओस एंड्रीडीस ने कहा, 'इस शोध से हमें बु़ढापे की प्रक्रिया को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिली है। इससे यह पता चला है कि नैनोग जीन ने कई निष्क्रिय कोशिकीय प्रक्रियाओं को फिर सक्रिय कर दिया जो बढ़़ती उम्र के लक्षण जैसे हड्डियों को कमजोर होने और धमनियों को अवरद्ध होने से बचाती है।' इस शोध का प्रकाशन जर्नल स्टेम सेल में किया गया है।