Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जान लीजिए ज्यादा कसरत करने से होती है हृदय संबंधी समस्याएं

    By Rahul SharmaEdited By:
    Updated: Mon, 08 Aug 2016 09:16 AM (IST)

    हम ये नहीं जानते कि अगर कसरत ज्यादा की जाने लगें तो यह हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाने लगती है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    हम सभी जानते हैं कि कसरत करना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन हम ये नहीं जानते कि अगर कसरत ज्यादा की जाने लगें तो यह हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाने लगती है। एक नए अध्ययन से पता चला है कि ज्यादा कसरत करना हृदय संबंधी समस्याओं का कारण बनता है।शोधकर्ताओं ने उन अध्ययनों की समीक्षा की जो कसरत और हृदय संबंधी परेशानियों के संबंध में किए गए हैं और पाया कि इसके पुख्ता सबूत हैं कि खूब सारा कसरत करने से कार्डियो संबंधी और हृदय संबंधी स्थायी परेशानियां पैदा हो जाती हैं।

    शोधकर्ता ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के बेकर आईडीआई हार्ट एंड डायबिटिक इंस्टीट्यूट रे आंद्रे ला गेरचे का कहना है, ‘‘ज्यादा कसरत करने से हृदय संबधी परेशानियां होती हैं, इसे मीडिया में कसरत को बढ़ावा देने और उसके फायदे बताने वालों परिचर्चा और आलेखों में छुप गई है।’’उन्होंने कहा कि माहौल यहां तक बना दिया गया है कि अगर कोई इस संबंध में बात करने की कोशिश करता है तो उसकी आलोचना होने लगती है। इस अध्ययन में हमने अत्यधिक कसरत से होने वाले खतरों को पहचानने में जानकारी मिली है।यह शोध कनाडियन जर्नल ऑफ कार्डियोलॉजी में प्रकाशित किया गया है।

    पढ़ें- भोजन के बाद ना करें ये 6 काम

    सावधान: टूथपेस्ट में छुपा सोडियम फ्लोराइड शरीर के लिए है बेहद घातक