विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आतंकी आबिद ने माना आइएसआइएस के आकाओ से करता था बात

By Edited By:
Updated: Tue, 20 Dec 2016 11:07 AM (IST)

ह‍िमाचल प्रदेश के ज‍िला कुल्‍लू में एनआईए द्वारा पकड़े गए आतंकी आबिद खान को अदालत ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। आबिद ने खुलासा किया है कि वह आइएसआइएस के संपर्क में था।

News Article Hero Image

कुल्लू [जेएनएन] : हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के बंजार के पास एनआईए द्वारा पकड़े गए आतंकी आबिद खान को अदालत ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस पूछताछ में आबिद ने खुलासा किया है कि वह इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आइएसआइएस) आकाओं से कई बार बात कर चुका है। उसने कई स्थानों पर रेकी करने की बात भी कबूल की है। पुलिस आबिद से रिमांड के दौरान और कई खुलासे करवा सकती है।

पढ़ें: मंडी में NIA ने पकड़ा संदिग्ध, ISIS से संबंध होने की आशंका

आबिद के तार आइएसआइएस से जुडे़ हुए है। आबिद खान बंजार में पांच महीने से नाम बदलकर चर्च में रह रहा था। शनिवार को राष्ट्रीय जांच एजेसी (एनआइए) ने बंजार से आबिद खान को गिरफ्तार किया था। आबिद को पुलिस ने शनिवार को बंजार से रात 12 बजे कुल्लू पहुंचाया। रविवार को आबिद को दोपहर बाद चार बजे न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया। न्यायाधीश ने आबिद खान को पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया है। 23 साल का आबिद खान पहले बेंगलुरु में काम करता था लेकिन पांच महीने से बंजार के चर्च में पॉल नाम से रह रहा था।

पढ़ें: रातभर नहीं सोया आतंकी आबिद खान

आबिद के कब्जे से पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल, पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज बरामद किए थे। पुलिस की मानें तो आबिद ने आइएस से अपने नाते होने की बात कबूल ली है। वह पांच महीने से नाम बदल कर आइएस को सूचनाएं पहुंचा रहा था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि आबिद खान से कड़ी पूछताछ की जाएगी। उसे कड़े सुरक्षा घेरे मे रखा गया है। आबिद को जब चार बजे न्यायालय की ओर ले जाया गया तो वह गुमसुम था।

पढ़ें: शर्मिला व्यक्तित्व बना काम को अंजाम देता रहा आबिद