Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रुपए-पैसे की चिंता से पाना है छुटकारा तो घर में लगाएं ये पेड़-पौधे

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Mon, 18 Jul 2016 11:54 AM (IST)

    आज हम आपको कुछ ऐसे ही पेड़-पौधों के बारे में बताने जा रहें हैं जिन्हें घर में लगाने से सुख-शांति बनी रहेगी और धन की भी कभी कमी नहीं होगी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    हमारे हिंदू धर्म में वास्तुशास्त्र का बहुत महत्व है। बहुत से लोग इस शास्त्र के नियमों के हिसाब से ही अपने घर बनवाते हैं और अन्य उपाय करते हैं, ताकि घर में खुशहाली आए, धन की कमी न हो और साथ ही परिवार के किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या न हो। आज हम आपको कुछ ऐसे ही पेड़-पौधों के बारे में बताने जा रहें हैं जिन्हें घर में लगाने से सुख-शांति बनी रहेगी और धन की भी कभी कमी नहीं होगी। तो जानिए ऐसे पेड़-पौधों के बारे में जो वास्तुशास्त्र के अनुसार होते है शुभ...

    तुलसी

    हिंदू धर्म में यह पौधा बहुत पूजनीय है। इसके घर में होने से नेगेटिव एनर्जी और धन की कमी दूर होती है। औषधीय गुणों की वजह से इसे कुकिंग में भी यूज करते हैं।

    रोजमैरी

    इसकी सुगंध से व्यक्ति रिलैक्स और एनर्जेटिक फील करता है। इसके साथ ही साथ ये हीलिंग और एनवायरनमेंट प्यूरीफिकेशन में भी हेल्प करती है।

    जैस्मीन

    इसकी सुगंध से कपल्स रोमांटिक फील करते हैं। इससे धन की कमी भी दूर होती है।

    हनीसकल

    इस फूल के घर में होने से धन की समस्या दूर होती है। एक बाउल में इसकी पंखुडिय़ां लेकर रूम में रखने से मन-मस्तिष्क पर अच्छा असर पड़ता है।

    गुलाब

    इस फूल को गुडलक का साइन माना जाता है। सभी कलर के गुलाब की खासियत अलग-अलग होती है।

    पीस लिली

    यह सिगरेट स्मोक, बेंजेन और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसे टॉक्सिक एलिमेंट्स को कंट्रोल कर एयर क्वालिटी इम्प्रूव करता है।

    ऑर्किड

    इसको लगाने से फ्रेंडशिप और रिलेशनशिप मजबूत होता है और पॉजिटिव एनर्जी मिलती रहती है जिससे माहौल भी खुशनुमा बना रहता है।

    पढ़ें: क्यों कुछ लड़कियां रहना चाहती हैं कुंवारी, सुनकर चौंक जाएंगे आप?

    कैक्टस

    कैक्टस में फूल खिलना गुड-लक का साइन है। घर में इसकी मौजूदगी से सांप भी नहीं आते हैं। हालांकि, जिस कैक्टस में फूल नहीं आते, वो अनलकी भी हो सकता है।

    लैवेंडर

    इससे मूड अच्छा होता है और मेंटल पीस मिलता है। इसके तेल को सर पर लगाने से सिरदर्द नहीं होता है और नींद भी अच्छी आती है।

    मनी प्लांट

    इसे फेंगशुई के तौर पर यूज करते हैं। यह घर में धन की कमी को दूर करता है।

    पढ़ें: रात को सिर के पास कभी न रखें ये चीजें