Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लड़के भी नही बताते किसी को अपने ये राज

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Wed, 27 Jul 2016 04:20 PM (IST)

    वो कौन सी बातें होती हैं जो लड़के कभी भी किसी के साथ शेयर नही करते, खास कर अपन गर्लफ्रेंड और वाइफ से... ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    आपने ये तो सुना ही होगा कि लड़कियों के पेट में कोई बात नही पचती अर्थात वो अपने मन की सभी बातें बोल देती हैं लेकिन फिर भी यही कहा जाता है कि महिलाओं को समझना हर किसी के बस की बात नही। ये तो हुई लड़कियों की बात लेकिन क्या आप जानते हैं कि लड़के इससे विपरीत होते हैं और वो बहुत सी बातों को हमेशा अपने मन में राज बनाकर रखते हैं। इन बातों को वो कभी भी किसी से शेयर नही करते। आइये आपको बताते हैं आखिर कौन से हैं ये राज।

    शादी से पूर्व कितनी गर्लफ्रेंड थी

    अगर कोई भी लड़की अपनी पति से ये जानना चाहे कि शादी से पहले उनकी कितनी गर्लफ्रेंड थी, वो किसके कितने नजदीक थे, वो कौन थी जिसे वो अब भी याद करते हैं तो यकीन मानिये इनमें से एक का भी जवाब आपको नही मिल पायेगा। ज्यादा दबाव डालने पर कोई गोलमोल जवाब आपको सुनने को मिलेगा, क्योंकि लड़के कभी भी विवाह पूर्व संबंधों के बारे में अपनी पत्नी को नही बताते।

    पढ़ें: ब्रेकअप के बाद ये काम करना पसंद करती हैं लड़कियां

    ब्रेकअप के दर्द का खुलासा

    ब्रेकअप एक ऐसा दर्द है जिससे उबरना हर किसी के लिये बहुत कठिन होता है। लड़कियां तो अपने दर्द को रो-रो कर भुला देती हैं। लेकिन लड़के किसी के सामने इसे कभी-भी जाहिर नही होने देते और इसे एक कड़वे घूट की तरह पी जाते हैं। वो या तो खुद को अकेले कमरे में कैद कर लेते हैं या फिर छिपछिपकर रोते हैं। लड़के ता उम्र अपने इस दर्द को सीने में दफन करके रखते हैं।

    पढ़ें: लड़कियों के LIPS देख क्या सोचते हैं लड़के

    कॉलेज के मस्ती भरे पल

    स्कूल के बाद कॉलेज की आजादी भरी लाइफ हर किसी के जीवन के यादगार पल बन जाते हैं। इन्हीं मस्ती के पलों में लड़कियों का साथ मिलता है तो कई बार कुछ ऐसी बातें हो जाती हैं जो लड़कों के दिल में हमेशा के लिए राज बन जाती है और ये वही राज होते हैं जो लड़के कभी भी किसी के साथ साझा नही करते।

    खबरें और भी

    सेक्स का पहला अनुभव

    चाहे कोई कितना पक्का मित्र हो लेकिन पहली बार सेक्स का अनुभव वो किसी के साथ भी शेयर नही करते। इस बारे में किसी भी तरह के सवाल-जवाब भी उन्हें पसंद नही आते। इसके अलावा लड़के अपने वन-नाइट स्टैंड का खुलासा भी कभी किसी के सामने नही करते। अपने किसी खास दोस्त के साथ तो भले ही वो ऐसी बातें शेयर कर भी ले लेकिन वाइफ और गलफ्रेंड के सामने तो ये राज हमेशा राज ही रहता है।

    पढ़ें: शादी की है जल्दी तो अपनाये ये तरीके

    पढ़ें: गर्लफ्रेंड के इन बातों के कारण ही रिश्ते से दूरी बनाने लगते हैं ब्वॉयफ्रेंड