विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विकास के नाम पर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं मुख्यमंत्री: गौतम

By Babita KashyapEdited By:
Published: Sat, 13 May 2017 09:20 AM (IST)

एक भी निवेशक झारखंड में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूंजी निवेश को तैयार नही हुआ। इससे यह स्पष्ट होता है कि यहां कानून व्यवस्था चरमराई हुई है।

विकास के नाम पर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं मुख्यमंत्री: गौतम
विकास के नाम पर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं मुख्यमंत्री: गौतम

चतरा, जेएनएन। झारखंड में जनता की नही पूंजीपतियों की सरकार है। मुख्यमंत्री विकास के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाकर पूंजीपतियों की एजेंटी कर रहे हैं। सब का साथ सबका विकास के नारों को बुलंद करने वाली भाजपा शासित राज्यों में गरीबों का शोषण के उद्देश्य से आरक्षण मिटाने का षड्यंत्र किया जा रहा है। जिसे राजद किसी भी सूरत में बर्दास्त नही करेगी। उक्त बातें शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर चतरा पहुंचे राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने पत्रकार वार्ता में कही।

परिसदन भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा व मुख्यमंत्री रघुवर दास को आड़े हाथो लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार निवेश के नाम पर गरीबों का पैसा पानी की तरह बहा रही है। हालिया दिनों में मोमेंटो झारखंड के नाम पर प्रदेश में निवेश को लेकर सरकार ने करोड़ों रुपया खर्च किया। लेकिन एक भी निवेशक झारखंड में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूंजी निवेश को तैयार नही हुआ। इससे यह स्पष्ट होता है कि यहां कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राजद की सरकार बनी तो गैर-मजरुआ भूमि का मालिकाना हक गरीबों को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में आम जनता पर अफसरशाही हावी है। अधिकारी बेलगाम हो गए हैं।

इसी का नतीजा है कि डीसी व एसपी ऐसी रूम में बैठकर विकास योजनाओं के नाम पर भाजपा नेताओं के साथ मिलकर राज्य को लूटने में लगे हैं। राजद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गरीबों की जमीन लेने को आतुर रघुवर सरकार को राज्य में विस्थापितों के हित को देखते हुए भू-उपयोग नीति बनाने की जरूरत है, ताकि विस्थापितों को विकास विरोधी समझने वाली सरकार सार्वजनिकभूमि न ले सके। क्योंकि यहां भूमि उपयोग के बाद पुनर्वास की कोई सार्थक नीति नही है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में आरक्षण मिटाने को लेकर किये जा रहे षडयंत्र के खिलाफ पार्टी सड़क से सदन तक विरोध करेगी।

सरकार के हिन्दू राष्ट्रवाद फैलाने की चेष्टा के विरोध में सात जून से वृहत आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन मूलभूत सुविधाओं के अलावे वर्षों से लंबित बाईपास निर्माण की मांग को लेकर आगामी 24 मई को जिले भर के कार्यकर्ता समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद चतरा व पलामू के प्रखंडअध्यक्षों का एक दिवसीय नीति निर्धारण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रेस कांफ्रेस में राजद जिला अध्यक्ष सलीम गोल्डेन, प्रदेश महासचिव 

अर्जुन यादव, सचिव चंद्रदेव गोप, दिलीप अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: पार्टी चलाते पर देते नहीं हिसाब-किताब : निर्वाचन आयोग

यह भी पढ़ें: सरकार और जनता के बीच सेतु बनेगा महिला मोर्चा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।