विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस दिव्यांग मार्शल आर्टिस्ट से अक्षय कुमार भी प्रभावित

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Sat, 29 Apr 2017 12:57 PM (IST)

युमना ताईक्वांडो में ब्लैक बेल्ट है। एक हाथ नहीं है इसके बावजूद वह ताईक्वांडो के बड़े-बड़े धुरंधरों को धूल चटा चुका है।

इस दिव्यांग मार्शल आर्टिस्ट से अक्षय कुमार भी प्रभावित
इस दिव्यांग मार्शल आर्टिस्ट से अक्षय कुमार भी प्रभावित

निचितपुर। नाम यमुना कुमार पासवान। एक हाथ नहीं है, लेकिन वह कभी हिम्मत नहीं हारी। वह बुलंद हौसले और मजबूत हरादे की बदौलत निचितपुर टाउनशीप आवासीय श्रमिक कॉलोनी में रहने वाले युमना ताईक्वांडो में ब्लैक बेल्ट है। एक हाथ नहीं है इसके बावजूद वह ताईक्वांडो के बड़े-बड़े धुरंधरों को धूल चटा चुका है। इस मुकाम तक पहुंचने में यमुना को कई परेशानियों आयी।

वर्ष 2003 में एक सड़क दुघर्टना में यमुना ने दाहिना हाथ गांव दिया था। हादसे के बाद करीब दो-तीन माह अस्पताल में रहने के बाद यमुना ने ताईक्वांडो सीखने का मन बनाया और सीखना शुरू कर दिया। आखिरकार यमुना को सफलता मिली। उन्होंने 2004 में धनबाद में हुए जिला ताईक्वांडो चैंपियनशीप में वह पहला गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद यमुना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि आज यमुना ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ताईक्वांडो में परचम लहराया है। उन्होंने जिला, राज्य, राष्ट्रीय व अंतर्राष्टीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता जीत कर कई मेडल अपने नाम किया।

यमुना ने अब तक 50 मेडल जीता है। यमुना ने बताया कि हादसे के बाद जब उनका हाथ नहीं रहा तो उसके माता-पिता ने कहा कि बेटा अब पढ़ाई करो अच्छी नौकरी मिल जायेगी। लेकिन वह जब उन्होंने ताईक्वांडो सीखने के बारे कहा तो उसके पिता ने कहा कि बेटा तुम एक हाथ से कैसे ताईक्वांडो खेलोगे आगे तुम्हारी मर्जी।

यमुना ने बताया कि जब उन्होंने अपना प्रथम मेडल अपने पिता को दिखाया, तो खुशी के मारे उनकी आंखों में आंसू छलकने लगा। यमुना ने बताया कि पांच भाई में चौथा है वह। एक बहन भी है। राष्ट्रीय व अंतर्राष्टीय ताईक्वांडो में मेडल तो अपने नाम किया, लेकिन सरकारी स्तर से अभी तक कोई सहयोग नहीं मिला है। यमुना हरियाणा के टेरी पोलिटेक्निक संस्थान से चार साल का मैकनिकल में डिप्लोमा कर चुका है।

यमुना का प्रोफाइल

वर्ष 2004 में धनबाद में हुए जिला ताईक्वांडो चैंपियनशीप में पहला गोल्डमेडल प्राप्त किया। वर्ष 2005 में पांचवीं सब जूनियर झारखंड ताईक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल। 2006 में फस्र्ट धनबाद इंटर स्कूल ताईक्वांडो प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल 2006 में सेकेंड झारखंड ताईक्वांडो प्रतियोगिता में ब्रांज मेडल, 2006 में 24 वां नेशनल सब जूनियर मेंस ताईक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल। 2009 में 55 वीं नेशनल स्कूल गेम्स गोवा में ब्रांज मेडल। 2010 में इंटर नेशनल ताईक्वांडो प्रतियोगिता। 2013 -14 में इंटर नेशनल ताईक्वांडो में गोल्ड मेडल हासिल किया। 

अक्षय कुमार ने भेजा चेक 

 

वर्ष 2012 में निपोन कुंडो सोगो इंटर नेशनल इंडिया द्वारा मुंबई में आयोजित चतुर्थ अंतर्राष्टीय कराटे प्रतियगिता के बेस्ट अपकमिंग टैलेंट अवार्ड के विजेता खिलाड़ी यमुना को अक्षय कुमार सम्मानित कर चुका है। बॉलीबुड स्टार अक्षय कुमार ने यमुना के नाम एक लाख रुपये का चेक भेजा है।

यह भी पढ़ें: झारखंड में कम हुआ भ्रष्टाचार, बिहार से बेहतर हालात

यह भी पढ़ें: झारखंड विस के प्रभारी सचिव ने पहले स्नातक बाद में किया इंटर